Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OTT पर मौजूद 'शापित' Horror Movie देख एक महीने तक सो नहीं पाया था डायरेक्टर, थिएटर्स में उल्टी कर देते थे लोग

OTT पर मौजूद 'शापित' Horror Movie देख एक महीने तक सो नहीं पाया था डायरेक्टर, थिएटर्स में उल्टी कर देते थे लोग

55 साल पहले एक ऐसी हॉरर मूवी आई थी जिसे देखने के लिए ऑडियंस पागल को रहती थी लेकिन देखने के बाद रातों को सो नहीं पाती थी। ...और पढ़ें




55 साल पुरानी मूवी देख कांप जाएगा दिल। फोटो क्रेडिट- एक्स


55 साल पुरानी हॉरर मूवी देख कांपने लगते थे लोग


मूवी देख थिएटर्स में ही उल्टी करने लगती थी ऑडियंस


हॉरर फिल्म ने कमाई से रच दिया था इतिहास


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर फिल्मों का क्रेज अलग है। डर भी होता है और देखने का शौक भी। हॉलीवुड हो या बॉलीवुड... कई हॉरर फिल्में बनीं जिन्होंने ऑडियंस की रूह कंपा दी। मगर एक फिल्म ऐसी थी जिसे देख ऑडियंस बेहोश हो जाया करती थी। यह एक शापित फिल्म कही जाती थी।


हम बात कर रहे हैं 55 साल पुरानी सबसे डरावनी हॉरर फिल्म की जिसे शापित कहा गया। इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स के बाहर लंबी लाइनें लगती थी। यह पहली हॉरर मूवी थी जो ऑस्कर्स (Oscars) में नॉमिनेट थी। सीन्स इतने डरावने थे कि लोग थिएटर्स में ही उल्टियां करने लगते थे।

दुनिया की सबसे डरावनी फिल्म

यह फिल्म थी 1973 में रिलीज हुई फिल्म द एक्सॉर्सिस्ट (The Exorcist)। आईएमडीबी से मिले 8.1 रेटिंग वाली यह हॉरर फिल्म देख रातों की नींद उड़ना तो तय है। 1971 के नोवेल पर बेस्ड फिल्म का निर्देशन विलियम फ्रीडकिन ने किया था। इस फिल्म में एलेन बर्स्टिन, मैक्स वॉन सिडो, जेसन मिलर और लिंडा ब्लेयर मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Photo Credit - IMDb
क्या है द एक्सॉर्सिस्ट की कहानी?

फिल्म की कहानी एक छोटी लड़की पर शैतानी साये के कब्जे और दो कैथोलिक पादरियों द्वारा 'एक्सॉर्सिज्म' (भूत भगाने की रस्म) के जरिए उसे बचाने की कोशिश के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के एक-एक सीन इतने डरावने थे कि कांपने लगते थे।

हॉरर फिल्म देख उल्टी करने लगते थे लोग

IMDb के मुताबिक, द एक्सॉर्सिस्ट में एक सफेद चेहरे वाले राक्षस की फोटो थी जो इतना डरावना था कि कई थिएटर्स में इस सीन को बैन कर दिया गया था। कहा जाता है कि इसे देखने के लिए थिएटर्स के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं, लेकिन डरावने सीन्स देखते ही लोग उल्टी करने लगते या फिर बेहोश हो जाते थे। इस फिल्म को शापित कहा जाता था।



एक महीने तक सो नहीं पाए थे डायरेक्टर

कुछ दिन पहले ही राम गोपाल वर्मा ने एक इवेंट में बताया था कि जब उन्होंने यह फिल्म देखी थी तो वह एक महीने तक सो नहीं पाए थे। उस वक्त वह टीनएजर थे। उन्होंने कहा था, "टीनएज से ही मैं द एक्सॉर्सिस्ट (1973) का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। फिल्म देखने के बाद मैं ठीक से सो भी नहीं पाया था। मैं हर किसी को देखकर डर जाता था, यहां तक कि अपने परिवार वालों को देखकर भी।"

किस ओटीटी पर है द एक्सॉर्सिस्ट?

करीब 12 मिलियन डॉलर (112 करोड़) में बनी फिल्म ने दुनियाभर में 441.3 मिलियन डॉलर (4,115 करोड़ रुपये) के करीब कारोबार किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (The Exorcist On OTT) पर रेंट पर मौजूद है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]