Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सारे रिकॉर्ड हुए 'धराशायी', पहले ही दिन शानदार कलेक्शन कर चमकी फिल्म

सारे रिकॉर्ड हुए 'धराशायी', पहले ही दिन शानदार कलेक्शन कर चमकी फिल्म

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ दिए ...और पढ़ें




धुरंधर 2 के एक सीन में रणवीर सिंह (फोटो-इंस्टाग्राम)


धुरंधर 2 ने पहले दिन भारत में कमाए 102 करोड़


धांसू हुआ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन


रणवीर सिंह की फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई सिनेप्रेमी और मीडिया क्रिटिक्स ने इसका रिव्यू भी किया है। जनता से इसे अभी तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिला है। वहीं फिल्म ने अपने पहले दिन के कलेक्शन में शानदार ओपनिंग की है।

पेड प्रिव्यू में की शानदार कमाई

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि धुरंधर पहले दिन 60 से 70 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लेगी। फिल्म ने पेड प्रिव्यू में 43 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसे देखते हुए ये अनुमान तय किया गया था। हालांकि फिल्म ने पहले दिन धुंआधार कलेक्शन करते हुए इन सभी अनुमानों को धराशायी कर दिया। धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं में) का कलेक्शन किया है।





सभी भाषाओं में कितना रहा कलेक्शन?

फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा हिंदी वर्जन की कमाई से आया है। साउथ के डब वर्जन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। तेलुगु वर्जन ने पहले दिन 2.12 करोड़ रुपये कमाए, तमिल वर्जन ने 1.16 करोड़ रुपये, कन्नड़ वर्जन ने 8 लाख रुपये और मलयालम वर्जन ने 9 लाख रुपये कमाए।

इसके अलावा मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शानदार रहा। धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 240 करोड़ रुपये का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।


इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

इस तरह से धुरंधर 2 ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले ये रिकॉर्ड साल 2023 में आई शाह रुख खान की फिल्म जवान के नाम था। इसके अलावा दो अन्य हिंदी फिल्मों ने पहले दिन 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी जिसमें पठान (104 करोड़ रुपये) और एनिमल (101 करोड़ रुपये)शामिल हैं। धुरंधर 2 की 240 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत ने इन सभी रिकॉर्डों को काफी पीछे छोड़ दिया।


धुरंधर 2 ने ओपनिंग में आरआरआर (223 करोड़ रुपये), बाहुबली 2 (214 करोड़ रुपये), कल्कि 2898 एडी (174 करोड़ रुपये) और केजीएफ चैप्टर 2 (159 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों के पहले दिन के ग्लोबल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]