Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Nora Fatehi और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर लगा बैन, संसद में बवाल के बाद सुनाया गया फैसला

Nora Fatehi और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी' पर लगा बैन, संसद में बवाल के बाद सुनाया गया फैसला

फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर तेरी' अश्लील बोलों के कारण विवादों में घिर गया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड में शिकायत और भारी विरोध के ब ...और पढ़ें






'सरके चुनर तेरी' गाना अश्लील लिरिक्स के कारण विवादों में


सभी प्लेटफॉर्मस से हटाया गया गाना


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बैन की पुष्टि की


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी' (Sarke Chunar Teri) गाने पर बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा। शुरुआत में यह एक आम हिट डांस नंबर जैसा लग रहा था। लेकिन रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर, नोरा फतेही का यह नया गाना एक ऐसे विवाद के केंद्र में आ गया जो थमने का नाम ही नहीं ले रहा था।


इसके बाद न सिर्फ आक्रोश देखने को मिला, बल्कि पूरी तरह से आलोचनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। दरअसल गाने में बहुत ही भद्दे लिरिक्स का इस्तेमाल किया गया है जिसको लेकर ये पूरा बवाल मचा हुआ है। अब ये लोक सभा तक भी पहुंच गया है।
सभी प्लेटफॉर्म से हटाया गया गाना

आगामी फिल्म 'केडी: द डेविल' में नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' का हिंदी वर्जन भारी विरोध और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीआई) में औपचारिक शिकायत के बाद सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।




केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा 14 मार्च को जारी किया गया यह गाना शुरुआत में कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। हालांकि हिंदी वर्जन को हटा दिया गया है, कन्नड़ (मूल), तमिल, तेलुगु और मलयालम संस्करणों को अभी भी ऑनलाइन जारी रखा गया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि इसे बैन कर दिया गया है। 18 मार्च को लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विवादित बॉलीवुड गीत 'सरके चुनर' की कड़ी आलोचना की और खुलासा किया कि इसे बैन कर दिया गया है।


अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने सदन में इस मुद्दे को उठाया था जिन्होंने विवादित गीत के संबंध में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। वैष्णव ने कहा- 'इस पर बैन लग चुका है। मैं स्पष्ट तौर पर आपके माध्यम से सदन को कहना चाहूंगा, कि फ्रीडम ऑफ स्पीच में जो जरूरी प्रतिबंध दिए गए हैं उन्हीं के हिसाब से चलना चाहिए। फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब पूरी तरह से स्वतंत्रता नहीं है, यह समाज और संस्कृति के संदर्भ में ही होनी चाहिए।'

गाने के लिरिक्स और गंदे डांस स्टेप्स को लोगों ने अश्लील बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। हालांकि सबसे अजीब बात ये है कि अन्य भाषाओं में ये अभी भी उपलब्ध है और सभी का अर्थ एक ही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]