Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Naagin 7 को मिल रही नफरत पर एकता कपूर ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, AI के इस्तेमाल पर बोलीं- 'बिना बजट के...'

Naagin 7 को मिल रही नफरत पर एकता कपूर ने फाइनली तोड़ी चुप्पी, AI के इस्तेमाल पर बोलीं- 'बिना बजट के...'


एकता कपूर ने शो नागिन सीजन 7 में AI के इस्तेमाल को लेकर फाइनली जवाब दिया है और शो के बजट को लेकर बात की है। ...और पढ़ें





एकता कपूर ने नागिन-7 को मिल रही नफरत पर दिया जवाब/ फोटो- Instagram


एकता कपूर ने नागिन 7 में AI के इस्तेमाल पर दिया जवाब


निर्माता का वीडियो देखने के बाद गुस्सा हुए नागिन के फैंस


सोशल मीडिया पर एकता कपूर को शो के लिए मिली नफरत


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'नागिन' सीजन 7 (Naagin 7) में एकता कपूर ने इस बार मेन लीड के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को कास्ट किया है। यह खबर जब सामने आई थी, तो फैंस के चेहरे खिल उठे थे और उन्हें इस नए सीजन से काफी उम्मीदें थीं।


हालांकि, फैंस की इन उम्मीदों पर पानी तब फिर गया, जब पुरानी नागिनों को दिखाने से लेकर ड्रैगन और आहना की लड़ाई और वैज्ञानिकों के एक्सपेरिमेंट तक में एकता कपूर ने भर-भरकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया। 'नागिन' के निराश फैंस ने एकता कपूर को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई और जमकर नफरत जाहिर की। इस लगातार मिल रही ट्रोलिंग पर अब हाल ही में एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

एकता कपूर ने अपनी टीम को बताया 'AI का भूखा'

एकता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए 'नागिन 7' में AI के यूज पर एक वीडियो शेयर किया। निर्माता ने इस वीडियो में कहा, "मुझे मेरे एआई एपिसोड्स के लिए बहुत नफरत मिल रही है।" फिर उन्होंने अपनी क्रिएटिव टीम की तरफ कैमरा घुमाते हुए कहा, "ये हैं वह लोग... ये, ये हैं AI के भूखे। मैं मासूम हूं, ये तीन हैं जो हर सीन में एरोप्लेन, ये, वो... पता नहीं क्या-क्या इस्तेमाल कर रहे हैं।"


हालांकि, इसके तुरंत बाद एकता कपूर ने खुद की तरफ कैमरा घुमाते हुए मजाक में कहा, "नहीं, मैं हूं। मुझे चाहिए ड्रैगन-प्लेन और वो भी बिना किसी बजट के।"
यूजर्स बोले- 'स्क्रिप्ट और एडिटिंग बहुत ही खराब है'

एकता कपूर के इस मजाकिया वीडियो को पोस्ट करने के बाद 'नागिन' के फैंस उन्हें और भी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इसमें हंसने की कोई बात नहीं है। इस सीजन का इतना हाइप था, इसके लिए एक्साइटमेंट थी, लेकिन स्क्रिप्ट और एडिटिंग ने सबकुछ बिगाड़ दिया।"




दूसरे यूजर ने लिखा, "सही बात है, एक्ट्रेस बहुत अच्छी है, पर उनके साथ भी वही हो रहा है, जो निया शर्मा के साथ उनके सीजन में किया था... बकवास स्टोरीलाइन।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "प्लीज इस देशभक्त नागिन के कॉन्सेप्ट को और एआई नागिन 7 को खत्म करो, बाकी सबकुछ अच्छा है। सभी एक्टर्स बहुत मेहनत कर रहे हैं।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]