Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6 साल की उम्र में शादी करना चाहते थे Emraan Hashmi! पहली क्रश को लेकर फैमिली फंक्शन में हुआ था ड्रामा

6 साल की उम्र में शादी करना चाहते थे Emraan Hashmi! पहली क्रश को लेकर फैमिली फंक्शन में हुआ था ड्रामा

कई फिल्मों में रोमांस करने वाले इमरान हाशमी की लव लाइफ बहुत ही दिलचस्प रही है। महज 6 साल की उम्र में प्यार में पड़ने वाले इमरान को कब-कब हुआ प्यार, जन् ...और पढ़ें





6 साल की उम्र में दिल दे बैठे थे इमरान हाशमी/ फोटो- Instagram


6 साल की उम्र में शादी करना चाहते थे इमरान हाशमी


फैमिली फंक्शन में कर लिया था लड़की का नाम पता


शादीशुदा महिला को भी डेट कर चुके है 'मर्डर' अभिनेता


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं। 'मर्डर', 'जन्नत' और 'आवारापन' जैसी हिट फिल्में दे चुके इमरान हाशमी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी दिलफेंक आशिक रह चुके हैं।

ऐसा हम नहीं बोल रहे हैं, बल्कि खुद इमरान हाशमी ने एक इवेंट में इसका खुलासा किया था, जहां उन्होंने बताया था कि उन्हें महज 6 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ था। इतना ही नहीं, इमरान एक शादीशुदा महिला के प्यार में भी पड़ चुके हैं। आज इमरान हाशमी के जन्मदिन के खास मौके पर पढ़ें उनकी लव लाइफ से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा:

6 साल की उम्र में दिल दे बैठे थे इमरान हाशमी

24 मार्च 1979 को मुंबई में जन्मे इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'फुटपाथ' से की थी। हालांकि, 2004 में आई फिल्म 'मर्डर' ने उनके करियर को पूरी तरह से बदलकर रख दिया और यहीं से अभिनेता को 'सीरियल किसर' का टैग मिला था। बदलते वक्त के साथ इमरान ने अपनी इस इमेज को भी बदल दिया। आपको बता दें कि उन्होंने अपने पहले प्यार से जुड़ा एक किस्सा कई सालों पहले एक इवेंट में शेयर किया था।

जब इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'वाय चीट इंडिया' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे, तो उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए बताया था कि जब वह महज 6 साल के थे, तो उनका दिल एक लड़की पर आ गया था, जिससे वह शादी करना चाहते थ




दरअसल, इमरान ने अपनी इस पहली प्रेमिका को एक फैमिली फंक्शन में देखा था। देखते ही वह लड़की इमरान के दिल को भा गई थी। उन्होंने बताया कि लड़की का नाम 'सनम' था। सनम उन्हें इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने तुरंत अपने माता-पिता के पास जाकर यह बताया कि वह उससे शादी करना चाहते हैं। इमरान की इस बात को सुनकर उनके माता-पिता पूरी को काफी गहरा झटका लगा था।

10 साल की उम्र में किया था पहला किस

17 साल तक पर्दे पर किसिंग सीन देने वाले इमरान हाशमी ने इस बातचीत में यह भी बताया था कि जब वह महज 10 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार किसी को किस किया था। इस मौके पर उन्होंने खुद को 'रिटायर्ड किसर' भी बताया था।

शादीशुदा महिला के प्यार में भी पड़ चुके हैं इमरान

इमरान हाशमी ने फिल्म 'मर्डर' में एक शादीशुदा महिला के प्रेमी का किरदार अदा किया था। हालांकि, रियल लाइफ में भी उनके साथ ऐसा इंसिडेंट हो चुका है। साल 2005 में इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "हां, मेरा एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर था, लेकिन मुझे यह पता नहीं था कि वह मैरिड हैं। मुझे पता है इस बात को समझना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन जब आप रिश्ते में होते हैं, तो लॉजिक काम नहीं आते हैं। तो मैं बस यह जर्नी कहां जाएगी, यह सोचे बिना निकल पड़ा था।"



6 साल के रिश्ते के बाद की शादी

इमरान हाशमी और परवीन साहनी बचपन के दोस्त थे। वे 9वीं क्लास में एक-दूसरे से मिले थे। हालांकि, उनका प्यार तब परवान चढ़ा, जब एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इमरान हाशमी ने 2006 में परवीन से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा अयान हाशमी है, जिसका जन्म साल 2010 में हुआ था। इमरान हाशमी की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और रीयल स्टोरीज में से एक मानी जाती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]