Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मोहम्मद रफी के गाने को Lata Mangeshkar ने कर दिया था अमर, शम्मी कपूर की फिल्म से रखता है नाता

मोहम्मद रफी के गाने को Lata Mangeshkar ने कर दिया था अमर, शम्मी कपूर की फिल्म से रखता है नाता


मोहम्मद रफी ने कई कल्ट गाना को गाया था। उनके ही एक सदाबहार गीत को लता मंगेशकर ने अपने रूहानी आवाज गाया था। ...और पढ़ें





लता मंगेशकर ने गाया था ये गीत (फोटो क्रेडिट- एक्स)


मोहम्मद रफी का ये गीत है कल्ट


लता मंगेशकर ने भी अपनी आवाज में गाया


दिल को सुकून पहुंचाता है ये गाना


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी हिंदी सिनेमा के दो सबसे उम्दा गायकों में शुमार थे। यूं तो इन जोड़ी ने मिलकर एक से बढ़कर सदाबहार गीत को गाया था। लेकिन एक गाना ऐसा भी रहा, जिसे पहले रफी साहब ने अपनी आवाज में गाकर सुपरहिट कराया।


बाद में उसी सॉन्ग लता दीदी ने अपनी रूहानी आवाज में गाकर गाने को कालजयी कर दिया था। ये सॉन्ग अभिनेता शम्मी कपूर की मूवी से नाता रखता है। आइए जानते हैं कि वह किस फिल्म का कौन सा गाना है।

लता दीदी ने गाया था रफी साहब का गाना

गायक मोहम्मद रफी के जिस गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रही है कि वह शम्मी कपूर और शायरा बानो स्टारर फिल्म जंगली से ताल्लुक रखता है। 1961 में इस गाने को पहली बार रफी साहब ने अपनी मधुर आवाज में गाया था और सैड सॉन्ग के आधार पर 35 साल बाद भी इस गीत को श्रोता सुनना पसंद करते हैं, गाने के बोल हैं- एहसान तेरा होगा मुझ पर... (Ehsan Tera Hoga Mujh Par)







इसी गाने को सालों बाद गायिका लता मंगेशकर ने एक म्यूजिट इवेंट के दौरान अपनी आवाज में गाया था। फेसबुक के पेज पर मौजूद इस वीडियो में आप एहसान तेरा होगा मुझ पर को लता दीदी के वर्जन सुन सकते हैं। जिस तरह से मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज से इस गीत में जान फूंकी, ठीक उसी तरह से सुरो की कोकिला ने भी अपनी आवाज से इस सॉन्ग का मजा दोगुना कर दिया।


कुल मिलाकर कहा जाए तो रफी साहब के साथ-साथ लता मंगेशकर की आवाज में जंगली मूवी का ये सैड सॉन्ग आज भी अमर है और श्रोता दोनों ही वर्जन को सुनना पसंद करते हैं। लता की आवाज में भी ये सॉन्ग सुपरहिट माना जाता है।

लता मंगेशकर ने गाए इतने गाने

हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ की गायिकाओं में शुमार थीं। उन्होंने अपने सुनहरे सिंगिंग करियर में 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गीतों को गाया था। एहसान तेरा होगा मुझ पर उनमें से एक शानदार गीत है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]