Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

36 साल पुराना गीत बना था टूटे दिल की आवाज, आशिकों का दर्द बयां करता है सैड सॉन्ग

36 साल पुराना गीत बना था टूटे दिल की आवाज, आशिकों का दर्द बयां करता है सैड सॉन्ग

90 के दशक का एक सैड सॉन्ग आज भी आशिकों के टूटे दिलों की आवाज बना हुआ है, जिसे गायक कुमार सानू ने गाया था। ...और पढ़ें





90s का बेस्ट सैड सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


कुमार सानू का सैड सॉन्ग है कल्ट


90 के दशक में हुआ था रिलीज


इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का गाना


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लिए 90 का दशक गोल्डन एरा रहा था। इस दौर में कई कल्ट फिल्में और उनके गाने आए थे, जिन्हें आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं। खासतौर पर 90s के सैड सॉन्ग का बोलबाला अब भी देखने को मिलता है।


इस आधार पर आज हम आपको 36 साल पुराने एक लोकप्रिय गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2026 में भी आशिकों के टूटे दिलों की आवाज बना हुआ है। इस गीत को गायक कुमार सानू ने अपनी दर्दभरी आवाज में गाया था। आइए जानते हैं कि वह सॉन्ग कौन सा है।


कुमार सानू का दर्दभरा गीत

जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह साल 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी से नाता रखता है। यूं तो निर्देशक महेश भट्ट की इस मूवी के सारे गाने कल्ट और क्लासिक माने जाते हैं, लेकिन सिंगर कुमार सानू की आवाज में गाया गया गीत अब तेरे बिन जी लेंगे हम... (Ab Tere Bin Jee Lenge Hum) आज भी आशिकों की पहली पसंद माना जाता है।



5 मिनट 39 सेकेंड का अब तेरे बिन जी लेंगे हम गाना सुनकर आपको भी अपने प्यार की याद आ जाएगी। सॉन्ग के एक-एक अंतरा आपके दिल को चीर के रख देगा और अगर आपका भी कभी दिल टूटा है तो आशिकी का ये गीत आपके आंखें भी नम कर देगा। इस गाने को अभिनेता राहुल रॉय पर फिल्माया गया है।




गौर किया जाए आशिकी के इस कल्ट गीत की मेकिंग की तरफ तो अब तेरे बिन जी लेंगे हम के संगीतकार की जिम्मेदारी सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने उठाई थी, जो उस वक्त एक बड़ी म्यूजिक प्रोड्यूस कंपनी थी। इसके अलावा इस गाने के बोल मशहूर गीतकार समीर की कलम से निकले थे। इस तरह से आशिकी का ये कालजयी सैड सॉन्ग बनकर तैयार हुआ था।

यूट्यूब पर मिले 205 मिलियन व्यूज

आशिकी के अब तेरे बिन जी लेंगे हम... गाने की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि रिलीज के 36 साल बाद भी इस गीत को यूट्यब पर टी सीरीज क्लासिक यूट्यूब चैनल पर 205 मिलियन व्यूज मिले हैं। जिनमें गाने का फुल वीडियो और ऑडियो वर्जन शामिल है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]