'ये लायक नहीं,' Kriti Sanon को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, यामी गौतम को लेकर इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन को हाल ही में जी सिने अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। इस मामले को लेकर अब इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है और नेटिजंस उन्हें इ ...और पढ़ें
-1772525858740_v.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। हाल ही में कृति को जी सिने अवॉर्ड के दौरान बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला है, जोकि फिल्म तेरे इश्क में के लिए रहा।
अब इस पुरस्कार को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है और नेटिजंस ये दावा कर रहे हैं कि कृति सेनन इस जीत के लायक नहीं थीं। उनकी जगह ये अवॉर्ड यामी गौतम और कंगना रनौत को मिलना चाहिए था। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
कृति काे अवॉर्ड जीतने पर विवाद
पिछले 12 सालों से कृति सेनन बॉलीवुड में एक्टिव हैं। टाइगर श्रॉफ संग फिल्म हीरोपंती से सिनेमा जगत में कदम रखने वालीं कृति को जी सिने अवॉर्ड 2026 के दौरान बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अवॉर्ड संग अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए खुशी जाहिर की है।

इस दौरान तमाम फैंस कृति सेनन की तारीफ कर रहे हैं और बधाइयां दे रहे। तो वहीं एक तबका ऐसा है भी है, जिनके अनुसार कृति इस अवॉर्ड के लायक नहीं थीं।
-1772527441692.jpg)
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- मेरे हिसाब से फिल्म हक के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना जाना चाहिए था। दूसरे यूजर का मानना है- मुझे लगता है कि कृति इसके लायक हैं, उनकी जगह बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार यामी गौतम या कंगना रनौत को मिलना चाहिए था। इस तरह से तमाम लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
यह वीडियो भी देखें
-1772527449928.jpg)
मालूम हो कि ये पहला मौका नहीं है, जब किसी एक्ट्रेस के बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर इस तरह की कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। इससे पहले आलिया भट्ट को जिगरा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर भी इंटरनेट पर काफी बवाल मचा था।
कृति सेनन की अगली फिल्म
तेरे इश्क में मुक्ति का किरदार निभाकर कृति सेनन ने हर किसी का दिल जीता। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। गौर किया जाए कृति की आने वाली फिल्म की तरफ तो वह कॉकेटल 2 है, जिसमें वह शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना संग बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :