Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

खिताब का 'चौका' लगा पाएगा KKR! इस बार क्‍या है टीम की ताकत और कमजोरी?

खिताब का 'चौका' लगा पाएगा KKR! इस बार क्‍या है टीम की ताकत और कमजोरी?

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर कैमरन ग्रीन, फिन एलेन और रचिन रवींद्र जैसे नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। ...और पढ़ें





IPL 2026 के लिए KKR की ताकत और कमजोरी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले आईपीएल सीजन मिली निराशा को पीछे छोड़ते हुए इस बार मिनी ऑक्शन में 64.30 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ एंट्री की थी, जहां टीम ने आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर जैसे बड़े नामों को रिलीज कर चौंकाया था, लेकिन उनकी जगह जो खिलाड़ी आए हैं, उससे टीम को नई मजबूती मिली।


फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रसेल के रिप्लेसमेंट और न्यूजीलैंड के प्लेयर फिन एलेन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींग्र को अपने साथ जोड़ा। बॉलिंग यूनिट की बात करें तो मथीशा पथिराना को साथ जोड़कर पेस अटैक को मजबूती मिली, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को बाद में रिलीज किया गया। ऐसे में आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले आइए एक नजर डालते हैं केकेआर की ताकत और कमजोरी पर।

IPL 2026 के लिए KKR की ताकत (Strengths)फिन एलन और टिम सीफर्ट के आने से टॉप ऑर्डर बेहद विस्फोटक हो गया है। रचिन रवींद्र मिडिल ऑर्डर में स्थिरता और स्पिन का ऑप्शन देते हैं।
आंद्रे रसेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को लाना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। ग्रीन बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी उतने ही असरदार हैं।
श्रीलंका के मथीशा पथिराना के आने से डेथ ओवर्स में KKR की गेंदबाजी को काफी मजबूती मिलेगी।
कमजोरी (Weaknesses)टीम ने कई पुराने दिग्गजों को रिलीज कर दिया है। नए खिलाड़ियों के लिए ईडन गार्डन्स के दबाव वाले माहौल में तालमेल बिठाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद टीम के पास बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज का विकल्प थोड़ा कम हुआ है।
मौके (Opportunity)तेजस्वी दहिया और दक्ष कामरा जैसे युवा खिलाड़ियों के पास आईपीएल के बड़े मंच पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।
नए कोचिंग स्टाफ के साथ KKR एक नई रणनीति और नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरेगी, जो उन्हें उनके चौथे खिताब तक ले जा सकती है।
खतरा (Threats)

एक साथ 10 खिलाड़ियों को रिलीज करना और पूरी तरह नई कोर टीम बनाना जोखिम भरा हो सकता है। अगर शुरुआती मैचों में टीम का कॉम्बिनेशन नहीं बैठा, तो प्लेऑफ की राह मुश्किल हो सकती है।

वहीं, कैमरन ग्रीन और पथिराना जैसे प्रमुख खिलाड़ी अगर चोटिल होते हैं, तो टीम के पास उनके कद का बैकअप मिलना मुश्किल होगा।

केकेआर के लिए कप्तानी जिम्मेदारी भी अनिश्चितता का क्षेत्र है। अजिंक्य रहाणे ने पिछले सीजन में टीम का नेतृत्व किया था, लेकिन उनकी रणनीतिक फैसलों पर सवाल उठे थे। हालांकि रहाणे अच्छी बल्लेबाजी फॉर्म में हैं, केकेआर को अपनी कप्तानी के विकल्पों पर पुनर्विचार करने की जरूरत हो सकती है, जिसमें रिंकू सिंह एक संभावित उम्मीदवार के रूप में उभर रहे हैं।

केकेआर का पहला मैच कब?

केकेआर की टीम का पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस से मुंबई में होगा। हर्षित के अलावा केकेआर के पास वैभव अरोड़ा, आकाश दीप, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, ग्रीन व रमनदीप सिंह अन्य तेज गेंदबाजी विकल्प हैं।

केकेआर की टीम

रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलेन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी दहिया, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, आकाश दीप, रचिन रवींद्र
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]