Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'हर जगह 'धुरंधर महोत्सव' मन रहा है', सफलता का नहीं पड़ता Danish Pandor पर कोई असर

'हर जगह 'धुरंधर महोत्सव' मन रहा है', सफलता का नहीं पड़ता Danish Pandor पर कोई असर

धुरंधर: द रिवेंज तीन बड़े त्योहारों के बीच रिलीज हुई है। हाल ही में रहमान डकैत के भाई का किरदार अदा करने वाले दानिश पंडोर ने बताया कैसे पूरे देशभर में ...और पढ़ें





दानिश पंडोर बोले-हर जगह धुरंधर महोत्सव हो रहा है/ फोटो- Instagram


दानिश पंडोर ने बताया फैंस मना रहे हैं 'धुरंधर महोत्सव'


इस बार दानिश के लिए एक्स्ट्रा स्पेशल है ईद सेलिब्रेशन


सफलता के बाद भी खुद को कैसे दानिश रखते हैं ग्राउंडेड?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने भारत में 102 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग ली है और वर्ल्डवाइड तो पहले ही दिन मूवी 240 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है।


'धुरंधर 2' की चारों ओर तारीफ ही तारीफ सुनने को मिल रही है। जितने भी कलाकार हैं, सभी का काम दर्शकों को खूब भा रहा है। इसी बीच, फिल्म में 'रहमान डकैत' के कजिन ब्रदर का किरदार निभाने वाले अभिनेता दानिश पंडोर ने बताया कि ईद के इस खास मौके पर हर जगह 'धुरंधर महोत्सव' मनाया जा रहा है।

तीन फेस्टिवल्स के बीच लोग मना रहे 'धुरंधर महोत्सव'

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, दानिश पंडोर ने ईद से जुड़ी अपनी कई यादें साझा कीं और बताया कि वह इस त्योहार पर सबसे ज्यादा क्या पसंद करते हैं। इसके साथ ही दानिश ने बताया कि 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता ने उनके लिए जश्न का माहौल कई गुना बढ़ा दिया है।
"सिर्फ ईद ही नहीं, बल्कि गुड़ी पड़वा और नवरात्रि भी हैं। इस बार तीन फेस्टिवल एक साथ आए हैं और मेरे साथ भी यही सबसे बेहतरीन चीज हुई है। किसी ने मुझसे कहा कि इस बार इन तीनों त्योहारों के साथ-साथ 'धुरंधर महोत्सव' भी चल रहा है।"




दानिश पंडोर ने आगे कहा, "सिनेमा हॉल में लोग इस फिल्म की रिलीज का जश्न मना रहे हैं। हर जगह से मूवी को ढेर सारा प्यार मिल रहा है, इससे ज्यादा आप क्या ही चाहेंगे? सबका महोत्सव एक साथ ही हो रहा है और जब हर तरफ से आशीर्वाद तथा दुआएं आ रही हैं, तो बस उन्हें आने दो।"

जमीन से जुड़े रहना सबसे ज्यादा जरूरी है- दानिश पंडोर

दानिश पंडोर ने बताया कि फिल्म की अपार सफलता के बाद भी वह खुद को पूरी तरह से कैसे फोकस्ड रखते हैं और जमीन से जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ जिंदगी का एक हिस्सा है और जमीन से जुड़े रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको अब आगे का काम देखना होता है। आप अपनी पिछली फिल्म की सफलता तक ही अच्छे कहलाते हैं। अब मेरा ध्यान अगले प्रोजेक्ट पर है, जिस पर मुझे काम करना है। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं उन दर्शकों को निराश ना करूं, जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया है।"




जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि दानिश पंडोर ने 'धुरंधर: द रिवेंज' में 'उजैर बलोच' का दमदार किरदार अदा किया है, जो 'रहमान डकैत' का राइट हैंड और उसके गैंग का लीडर था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]