Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ओटीटी पर मिलेगा साउथ की कॉमेडी का महाडोज, कब और कहां स्ट्रीम होगी BMW?

ओटीटी पर मिलेगा साउथ की कॉमेडी का महाडोज, कब और कहां स्ट्रीम होगी BMW?


BMW OTT Release: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की नई फिल्म भरथा महासयूलकु विग्न्यपति सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि ...और पढ़ें






भरथा महासयूलकु विग्न्यपति ओटीटी पर आएगी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)


ओटीटी पर कब आएगी भरथा महासयूलकु विग्न्यपति


रवि तेजा की तेलुगु कॉमेडी ड्रामा नई फिल्म


इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन होगी स्ट्रीम


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रवि तेजा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। हिंदी बेल्ट के दर्शक भी उनकी फिल्मों को बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में रवि की लेटेस्ट फिल्म भरथा महासयूलकु विग्न्यपति सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। कमर्शियल तौर पर भरथा महासयूलकु विग्न्यपति ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था।


अब तेलुगु कॉमेडी ड्रामा भरथा महासयूलकु विग्न्यपति की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ऑनलाइन आपको ये साउथ मूवी कब और कहां देखने को मिलेगी।
ओटीटी पर आएगी भरथा महासयूलकु विग्न्यपति

13 जनवरी 2026 को भरथा महासयूलकु विग्न्यपति को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और अब ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए कमर कस चुकी है। गौर किया जाए भरथा महासयूलकु विग्न्यपति की ओटीटी रिलीज की तरफ तो 13 मार्च 2026 को रवि तेजा स्टारर इस कॉमेडी ड्रामा मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।



तेलुगु भाषा के अलावा आपको भरथा महासयूलकु विग्न्यपति तमिल.मलयालम और कन्नड़ भाषा में देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी इसकी हिंदी ओटीटी रिलीज के फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि कुछ समय बाद भरथा महासयूलकु विग्न्यपति को हिंदी वर्जन में जी5 पर रिलीज किया जाएगा।



चर्चा की जाए भरथा महासयूलकु विग्न्यपति की कहानी की तरफ तो इसका स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन किशोर तिरुमाला ने किया है। मूवी की कहानी एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे लड़की से प्यार करने लगता है। अपनी पत्नी से इस सच्चाई को छिपाने के लिए तमाम गलतफहमियों और साजिशों में फंसता चला जाता है। फिल्म में कई मजेदार कॉमेडी से भरपूर पंचलाइन और सीन्स देखने को मिलेंगे, जो आपको एंटरटेन करेंगे।

रवि तेजा के साथ नजर आए ये कलाकार

भरथा महासयूलकु विग्न्यपति में रवि तेजा ने मुख्य भूमिका को अदा किया है। उनके अलावा अभिनेत्री आशिका रंगनाथ और डिंपल हयाती ने इस तेलुगु कॉमेडी ड्रामा में लीड रो प्ले किया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो भरथा महासयूलकु विग्न्यपति एक मजेदार मूवी है, जो आपको बोर नहीं करेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]