Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' से आया आलिया भट्ट का इंटेंस लुक, इस दिन Ajay Devgn से टकराएगी फिल्म

स्पाई थ्रिलर 'अल्फा' से आया आलिया भट्ट का इंटेंस लुक, इस दिन Ajay Devgn से टकराएगी फिल्म


Alpha Release Date: आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। फिल्म से एक्ट्रेस की पहली झलक सामने आई है। ...और पढ़ें







आलिया भट्ट स्टारर अल्फा की रिलीज डेट का ऐलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म अल्फा (Alpha) की रिलीज डेट से आखिरकार पर्दा उठ गया है। लंबे समय से फिल्म की रिलीज पर सस्पेंस बना हुआ था। अब मेकर्स ने एक पोस्टर के जरिए बताया है कि आखिर फिल्म कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।


अल्फा YRF की स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी है। स्पाई यूनिवर्स में पहली बार स्पाई एजेंट की एंट्री हुई है जिसमें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

आलिया भट्ट की अल्फा पहले पिछले साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण यह फिल्म क्रिसमस पर नहीं आ पाई थी। अब चार महीने बाद मेकर्स ने अल्फा की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।
अल्फा मूवी से आलिया का पहला लुक

सोमवार को आलिया भट्ट ने अल्फा की नई रिलीज डेट का ऐलान करने के साथ-साथ फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है। पोस्टर में बने सर्कल में आलिया का इंटेंस लुक देखा जा सकता है। जख्मी शरीर और तेज-तर्रार आंखें... यह साबित कर रही हैं कि अल्फा में आलिया का रोल कितना दमदार होने वाला है।


कब रिलीज होगी अल्फा मूवी?

इस पोस्टर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने रिवील किया है कि जिगरा के बाद अब वह कब बड़े पर्दे पर एक्शन करने आ रही हैं। बता दें कि शिव रवैल के निर्देशन में बनी अल्फा सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है।


आदित्य चोपड़ा निर्मित अल्फा में आलिया भट्ट के साथ-साथ लीड रोल में शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल हैं।

अजय देवगन की फिल्म से होगा क्लैश

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा जिस दिन रिलीज हो रही है, उस दिन भले ही कोई बॉलीवुड फिल्म न आ रही हो, लेकिन उससे ठीक एक हफ्ते पहले अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ड्रामा धमाल 4 आएगी। अजय देवगन की फिल्म के साथ आलिया की फिल्म का क्लैश होगा। धमाल 4 इसी साल 3 जुलाई को रिलीज होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]