Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

वंदे भारत एक्सप्रेस पर झारखंड में हुई पत्थरबाजी, कोच का शीशा टूटा; बाल-बाल बचे यात्री

वंदे भारत एक्सप्रेस पर झारखंड में हुई पत्थरबाजी, कोच का शीशा टूटा; बाल-बाल बचे यात्री


चक्रधरपुर रेल मंडल के कालूंगा और कांसबहाल स्टेशन के बीच पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई। रविवार दोपहर हुई इस घटना में कोच सी-13 की ...और पढ़ें





चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के कालूंगा और कांसबहाल स्टेशन से गुजर रही ट्रेन नंबर 20836 पुरी - राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने का मामला सामने आया है।

यह घटना रविवार दोपहर करीबन 12 बजे कालूंगा और कांसबहाल स्टेशन के बीच घटी है। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन के कोच संख्या सी 13 के बर्थ संख्या 40, 41 और 43 कोच पर पत्थरों से जोरदार हमले किए।


पत्थर लगने से कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। उस समय खिड़की के पास बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। हालांकि अचानक हुई इस घटना से ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। कुछ समय तक यात्री काफी डरे-सहमे नजर आए।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रेन के राउरकेला पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने संबंधित कोच का निरीक्षण किया और टूटे शीशे के पास बैठे यात्रियों से पूरी घटना की जानकारी ली।

इस मामले में राउरकेला आरपीएफ आउटपोस्ट में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पत्थरबाजों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि करीब तीन महीने पहले भी कई यात्री ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई थीं। एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और लोगों में ट्रेन से सफर करने को लेकर भय का माहौल बनता दिखाई दे रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]