Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है ईरानी सरकार', लारीजानी और खतीब की मौत के बाद बोले विदेश मंत्री अराघची

एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है ईरानी सरकार', लारीजानी और खतीब की मौत के बाद बोले विदेश मंत्री अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत के बाद कहा कि देश की राजनीतिक संरचना बेहद मजबूत है और किसी एक व्यक्ति पर निर् ...और पढ़ें





ईरान की राजनीतिक संरचना किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं


ईरान की राजनीतिक संरचना किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं


लारीजानी की मौत के बाद अराघची ने दिया बयान


होर्मुज स्ट्रेट को लेकर संसद स्पीकर की चेतावनी


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश की राजनीतिक संरचना बहुत मजबूत है। देश में नेतृत्व का कोई अभाव नहीं है। उन्होंने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी के मारे जाने के बाद यह बात कही है।


अराघची ने कहा कि अमेरिका और इजरायल को अभी तक यह समझ में नहीं आया है कि ईरानी सरकार किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है। इधर, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत तमाम बड़े नेताओं ने लारीजानी को श्रद्धांजलि दी और बदला लेने का वादा किया।

ईरान की राजनीति किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं

अराघची ने बुधवार को अलजजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे नहीं पता कि अमेरिकी और इजरायली अभी तक यह क्यों नहीं समझ पाए कि ईरान के पास एक मजबूत राजनीतिक संरचना है।


किसी एक व्यक्ति की उपस्थिति या अनुपस्थिति इस संरचना को प्रभावित नहीं करती।' 28 फरवरी को मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का जिक्र करते हुए अराघची ने कहा कि इस राष्ट्रीय हानि के बावजूद सिस्टम निरंतर चल रहा है।

हमने युद्ध शुरू नहीं किया: अराघची

उन्होंने कहा, 'हमने युद्ध शुरू नहीं किया। अमेरिका ने इसे शुरू किया और इस युद्ध के सभी परिणाम के लिए वही जिम्मेदार है।' इधर, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति युद्ध से पहले जैसी नहीं होगी।


उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में यह बात कही है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से ईंधन संकट गहराता जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]