Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, क्रिकेट जगत ने होली के मौके पर दी बधाई

विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, क्रिकेट जगत ने होली के मौके पर दी बधाई



होली के पावन अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत भी जश्न में शामिल हो गया है। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और झूलन गोस्वामी ...और पढ़ें






 होली के मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। भारतीय क्रिकेटर भी इससे पीछे नहीं हैं और इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए खुशियां बांट रहे है और बधाई संदेश दे रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली भी शामिल हैं। तो वहीं ऋषभ पंत और अनिल कुंबले जैसे खिलाड़ियों ने भी होली की बधाई दी।


तेंदुलकर ने हमेशा की तरह इस बार भी फैंस को संदेश बधाई लिखा। तो वहीं विराट कोहली ने भी इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है। वीवीएस लक्ष्मण और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाद झूलन गोस्वामी ने भी होली के मौके पर बधाई संदेश लिखा है।
सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "होली का हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि ये दिन आपके जीवन में सकारात्मक और ढेर सारी खुशियां लेकर आए। अगर आप इस त्योहार के मौके पर पूरी तरह भीग जाएं, तो भी इसे अपनी जीत मानिएगा।"
विराट कोहली ने लिखा संदेश

विराट कोहली ने अपने इस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा किया और लिखा, "होली का हार्दिक शुभकामनाएं। ये त्योहार आपके जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लेकर आए।"


वीवीएस लक्ष्मण ने दी बधाई

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी बधाई संदेश लिखा। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये त्योहार आपके जीवन में खुशियां और नई ऊर्जा से भर दे। ये त्योहार आपके जीवन में खुशियों के रंग, हंसी के पल और मजबूत रिश्तों को लेकर आए। ऋषभ पंत, अनिल कुंबले और झूलन गोस्वामी ने भी बधाई संदेश लिखा है। तो वहीं युजवेंद्र चहल ने भी देशवासियों को बधाई दी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]