बुर्ज खलीफा पर हमला? इमारत के पास दिखा धुंए का गुबार, मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच दहशत में दुबई

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बुर्ज खलीफा के पास धमाके और धुएं के गुबार दिख रहे हैं। पाम जुमेराह म ...और पढ़ें

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास धमाके और धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं।
दावा किया जा रहा है कि ईरान की जवाबी कार्रवाई के दौरान यह घटना हुई, हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इमारत को निशाना बनाया गया था या नहीं।
वीडियो में दूर से काला धुआं उठता दिख रहा है, जबकि स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके से पहले इलाके में एक ड्रोन देखे जाने की भी बात सामने आई है। एहतियातन दिन में पहले ही बुर्ज खलीफा को खाली करा लिया गया था।
दुबई में कई जगह धमाके
दुबई के प्रतिष्ठित पाम जुमेराह इलाके में भी धमाके की खबर सामने आई, जहां एक इमारत में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार धमाकों की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।
दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार, इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहें न फैलाने की अपील की है।
ड्रोन अटैक का शक
एक अन्य वीडियो में कथित तौर पर ईरानी ‘शाहेद’ ड्रोन के जरिए हमले का दृश्य सामने आया है, जिसमें घनी आबादी वाले इलाके में दो इमारतों के बीच जोरदार धमाका होता दिख रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बुर्ज खलीफा के पास हुए धमाके में भी इसी तरह का ड्रोन इस्तेमाल हुआ था या नहीं।
हमले के बाद ईरान का पलटवार
ताजा घटनाक्रम अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद सामने आया है। ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत किए गए इन हमलों के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी थी।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम अपने देश की रक्षा के लिए पहले से ज्यादा तैयार हैं और आक्रामकों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।”
क्या बुर्ज खलीफा सुरक्षित है?
828 मीटर ऊंचा बुर्ज खलीफा दुबई की पहचान है और हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस घटना में इमारत को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।
स्थिति लगातार बदल रही है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दुबई सहित पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, जिससे लोगों में चिंता और सतर्कता दोनों बढ़ गई है।
सब कुछ सामान्य
उधर तनाव की खबरों के बीच कुछ लोगों ने दुबई में सब कुछ ठीक होने का भी दावा किया। सोशल मीडिया साइट्स पर लोग वीडियो शेयर कर वहां सबकुछ सामान्य होने का दावा कर रहे हैं।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :