Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मैसेजिंग एप से 'स्मार्ट गवर्नेंस' तक: डिजिटल इंडिया को ऐसे नई रफ्तार दे रहा मेटा

मैसेजिंग एप से 'स्मार्ट गवर्नेंस' तक: डिजिटल इंडिया को ऐसे नई रफ्तार दे रहा मेटा

WhatsApp भारत में अब सिर्फ एक मैसेजिंग एप नहीं रहा है। इसका इस्तेमाल मेट्रो टिकट बुकिंग से लेकर सरकारी सेवाएं लेने के लिए भी किया जा रहा है। साथ ही कई ...और पढ़ें




टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दैनिक जागरण ने मेटा इंडिया में बिजनेस मैसेजिंग के डायरेक्टर रवि गर्ग से बातचीत की है। बातचीत में उन्होंने जो बातें बताई हैं। आप उन्हें नीचे पढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, मैसेजिंग और कालिंग जैसे बेहद जरूरी कार्यों के लिए वॉट्सएप लोगों की रोजाना की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। वहीं, छोटे कारोबारियों और दुकानदारों के लिए यह उपयोगी प्लेटफार्म साबित हो रहा है। किसी दुकान से कुछ मंगाना हो या पेमेंट करना हो, ऐसे तमाम छोटे-मोटे काम इस प्लेटफार्म पर सहजता के साथ किए जा रहे हैं। वॉट्सएप पर यूजर्स की निर्भरता के चलते यहां लगातार नवाचार और नए फीचर्स जोड़ने का प्रयास रहता है। इसमें निरंतर निवेश किया जाता है।

नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास

आम लोगों के साथ-साथ व्यापार, बिजनेस के बीच एक सहज कम्युनिकेशन की व्यवस्था बनी है। इसमें कैटलॉग, पेमेंट जैसे फीचर्स से आमजन को सुविधा मिल रही है। जो लोग टेक के साथ सहज नहीं हैं, यहां तक कि जिन्हें लिखने-पढ़ने में समस्या है, वे भी वॉयस कमांड फीचर्स से अपने काम आसानी से कर रहे हैं। इसी सहजता के चलते लगभग कई बैंक, सरकारी संस्थाएं अपनी नागरिक सेवाएं वॉट्सएप पर उपलब्ध कराने लगी हैं। सरकार नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं और सुविधाएं आफर करती है, पर जरूरतमंदों तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाता। सरकार ने डिजिटल पेमेंट के लिए बहुत फोकस किया है। अनेक एप्स बनाए गए हैं, सभी विभागों के लिए वेबसाइट बनी है। लेकिन नागरिक उसे सही ढंग से प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि इसकी कोई केंद्रीकृत व्यवस्था नहीं है।




प्रभावी गवर्नेंस का विश्वसनीय जरिया

यूजर अनेक सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पर हम कुछ वर्षों से काम कर रहे हैं, ताकि एक ही जगह पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं। साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास रहता है। दिल्ली जैसे शहरों में सार्वजनिक यातायात एक बड़ी चुनौती है, टिकट के लिए लंबी लाइन होती है। वहीं आप वॉट्सएप में दिल्ली मेट्रो का बहुत आसानी से टिकट ले सकते हैं। आज दो से ढाई लाख टिकट प्रतिदिन बुक हो रहे हैं। आप पानी और बिजली का बिल भी इससे भुगतान कर सकते हैं।


कई राज्य सरकारों ने वॉट्सएप से नागरिक सेवाओं के लिए संपर्क किया है। इससे अनेक तरह के डिजिटल सर्टिफिकेट वॉट्सएप के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई अन्य सर्टिफिकेट आप वॉट्सएप पर कुछ ही सेकंड में प्राप्त कर सकते हैं। आप आसानी से वाट्सएप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कोई सब्सिडी या सहायता चाहिए तो फार्म भरने या कार्यालयों का चक्कर लगाने के बजाय आप वॉट्सएप पर इसकी मदद ले सकते हैं। उदाहरण के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने 150 नागरिक सेवाओं को वॉट्सएप के जरिए शुरू किया था, अब वह संख्या 500 से अधिक हो चुकी हैं। किसान के लिए मौसम की जानकारी चाहिए या परीक्षा देने जा रहे छात्रों को हाल टिकट, ऐसी तमाम सुविधाएं वाट्सएप पर उपलब्ध हो रही हैं।

डिजिटल सुरक्षा पर भी है फोकस

आज के समय में डिजिटल अरेस्ट स्कैम चल रहा है। यूजर्स की सुरक्षा के लिए वॉट्सएप के जरिये स्कैम अलर्ट्स भेजे जाते हैं। सरकारों के साथ मिलकर हम स्कैम से बचाव के लिए 40 से 50 करोड़ लोगों को हर महीने ऐसे मैसेज भेजते हैं। अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज आता है तो आप उसे ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकते हैं।


हर महीने हम ऐसे 80 से 90 लाख नंबरों को ब्लॉक करते हैं। लोगों को स्कैम के बारे में हम जागरूक भी कर रहे हैं और बचाने के उपाय भी कर रहे हैं। स्कैम को पहचानने का एक आसान तरीका है कि जब आप किसी भी बाट से चैट कर रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि उस पर ब्लू टिक है या नहीं। कोई आधिकारिक बॉट बनाया जाता है, तो वॉट्सएप की तरफ से उसका वेरिफिकेशन मार्क लगाया जाता है। वहां ब्लू टिक वॉट्सएप द्वारा सर्टिफाइड होने की गारंटी होती है। आगे हम सरकारी सेवाओं के लिए बनाए गए बाट में एआइ के माध्यम से वायस कमांड पर सारी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]