Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

एयरस्पेस बंद होने से फंसी जिम्बाब्वे की टीम, भारत में ही रहेंगे खिलाड़ी; घर वापसी में बड़ी देरी

एयरस्पेस बंद होने से फंसी जिम्बाब्वे की टीम, भारत में ही रहेंगे खिलाड़ी; घर वापसी में बड़ी देरी


Zimbabwe Cricket Team: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा और इस हार ...और पढ़ें





स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ऐसी पहली टीम है, जिसकी घर वापसी पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते अटक गई है। टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद उनका सफर खत्म हो गया है, लेकिन खिलाड़ी भारत में रुकने पर मजबूर है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के चलते खाड़ी देशों का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से उधर से गुजरने वाली फ्लाइट्स बंद है। अभी ये नहीं तय हुआ कि जिम्बाब्वे की टीम कब अपने घर जाएगी।

Zimbabwe Cricket Team भारत में फंसी

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के आयोजक अब जिम्बाब्वे और बाकी टीमों को घर भेजने के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश कर रहे हैं। भारत और श्रीलंका में अपना अभियान खत्म करने के बाद कई टीमें इस समस्या से जूझ रही हैं।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को अलग-अलग बैच में घर लौटना था। कुछ खिलाड़ियों की फ्लाइट सोमवार सुबह 4:30 बजे की थी, जबकि बाकी को दिन के दूसरे हिस्से में निकलना था। टीम की बुकिंग एमिरेट्स एयरलाइंस में थी, जो उन्हें दिल्ली से दुबई और फिर वहां से हरारे ले जाती। हालांकि आयोजक अब दूसरी एयरलाइंस और रास्तों पर विचार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल जिम्बाब्वे की टीम को 4 मार्च तक दिल्ली के ही एक होटल में ठहरने के निर्देश दिए गए हैं।


इस कड़ी में जिम्बाब्वे की टीम के कोच जस्टिम समन्स ने कहा कि नहीं, फिलहाल मुझे ऐसी किसी खबर की जानकारी नहीं है। जब हमारा मैच शुरू हुआ था, तब तक हमारे पास कोई अपडेट नहीं आया था। उसके बाद हमारा पूरा ध्यान सिर्फ खेल पर था, इसलिए मैच खत्म होने के बाद से अब तक मैंने इस बारे में कुछ भी नहीं सुना है।

पाकिस्तान की सुरक्षित वापसी

जहां एक तरफ जिम्बाब्वे की टीम भारत में फंसी हुई है, वहीं पाकिस्तान की टीम शनिवार को अपना आखिरी सुपर-8 मैच खेलने के बाद कोलंबो से लाहौर लौट चुकी है। पाकिस्तानी टीम 'श्रीलंकन एयरलाइंस' की फ्लाइट के जरिए स्वदेश पहुंची। बता दें कि शनिवार सुबह अमेरिका (USA), इजरायल और ईरान के बीच हुए मिसाइल हमलों ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। इस सैन्य टकराव के कारण वेस्ट एशिया के कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है, जिससे न केवल इस क्षेत्र की, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बुरा असर पड़ा है। कई एयरलाइंस को अपनी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

आईसीसी करेगी इंतजाम

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को दिल्ली में ही 4 मार्च तक रुकने के निर्देश दिए गए है, जब तक कि आईसीसी टीम के लिए यात्रा का दूसरा इंतजाम नहीं कर लेती, तब तक जिम्बाब्वे की टीम यही रहेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]