रांची में आधी आबादी को पूरी कमान: लोको पायलट से लेकर गार्ड तक, महिलाओं ने संभाली ट्रेन की जिम्मेदारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रांची रेलवे स्टेशन पर एक अनूठी पहल हुई। रांची-इरगांव ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों की 15 सदस्यीय टीम ने किया, जि ...और पढ़ें
-1772955415552-1772956073186.gif)
रांची-इरगांव ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों ने किया।
15 महिला कर्मचारियों की टीम ने संभाली ट्रेन की कमान।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेलवे की सराहनीय पहल।
संवाददाता, रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक खास पहल देखने को मिली। महिलाओं की क्षमता और नेतृत्व को सम्मान देते हुए रांची-इरगांव ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों की टीम ने संभाला। इस मौके पर सीनियर डीसीएम सूची सिंह ने सभी को गुलाब देकर सम्मानित किया।

रेलवे की इस पहल में ट्रेन के संचालन से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां महिलाओं को सौंपी गई थीं। लोको पायलट, गार्ड, टीटीई, ट्रेन मैनेजर और आरपीएफ सुरक्षा कर्मियों सहित कुल 15 महिला कर्मचारियों की टीम ने मिलकर ट्रेन का संचालन किया।

स्टेशन परिसर में इस अवसर पर उत्साह का माहौल रहा और यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सीनियर डीसीएम सूची सिंह ने सभी महिला कर्मचारियों को गुलाब का फूल भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
महिला सशक्त- समाज सशक्त
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, उनके संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को याद करने का अवसर है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करा रही हैं और रेलवे भी उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
-1772952734900.jpeg)
उन्होंने कहा कि रांची रेल मंडल में महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि संचालन से लेकर सुरक्षा तक के महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
केवल एक दिन नहीं हो आयोजन
रांची रेलवे स्टेशन की स्टेशन मास्टर चंद कुमारी कच्छप ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं होना चाहिए। समाज को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और जागरूक होंगी तो पूरा समाज भी सशक्त बनेगा।

आरपीएफ में तैनात रीता कुमारी ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए गर्व का दिन है। महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, सुरक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अभी भी कई महिलाएं अवसरों से वंचित हैं। उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
सकारात्मक कदम
वहीं, रांची रेलवे स्टेशन के ऑपरेशन मैनेजर ने कहा कि महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा। महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज और देश के विकास की गति भी तेज होगी।
-1772952638456.jpeg)
रेलवे की इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर को और भी खास बना दिया।

Post A Comment
No comments :