Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

7,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग भी

7,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग भी


वीवो ने इंडोनेशिया में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च किया है। यह V70 लाइनअप का तीसरा डिवाइस है, जिसमें 7,000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग औ ...और पढ़ें







7,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीनी की स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने सोमवार को इंडोनेशिया में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने अपने V70 लाइनअप के तहत पेश किया है। ये इस लाइनअप का तीसरा डिवाइस है जिसका नाम Vivo V70 FE है। ये डिवाइस इंडोनेशिया में कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है।


डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। चलिए डिवाइस की अन्य खूबियां जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Vivo V70 FE की कितनी है कीमत?

कीमत की बात करें तो इंडोनेशिया में Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत IDR 64,99,000 यानी लगभग 35,000 रुपये है, जो इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है। जबकि डिवाइस के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत IDR 71,99,000 यानी लगभग 39,000 रुपये है। टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत IDR 73,99,900 यानी लगभग 40,000 रुपये है।
Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस नए डिवाइस में 6.83-इंच का 1.5K (1,260x2,800 पिक्सल) Q10+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। फोन में P3 वाइड कलर गैमट और 449 ppi पिक्सल डेंसिटी है।


डिवाइस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक 7360-टर्बो चिपसेट मिल रहा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ ही डिवाइस में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इस फोन में IP68 + IP69 रेटिंग है।

Vivo V70 FE के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 200-मेगापिक्सल (f/1.88) का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में एक 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है।


सामने की तरफ फ्रंट में 32-मेगापिक्सल (f/2.2) का सेल्फी कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी है। फोन में कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं जैसे ये फोन 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एक USB टाइप-C पोर्ट, NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS सपोर्ट के साथ आता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]