Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo X300s स्मार्टफोन, जल्द होंगी लॉन्चिंग

200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आएगा Vivo X300s स्मार्टफोन, जल्द होंगी लॉन्चिंग


Vivo ने चीन में Vivo X300s स्मार्टफोन लॉन्च करने की पुष्टि की है, जिसे पहले Vivo X300 Max माना जा रहा था। यह फोन Vivo X200s की जगह लेगा। ...और पढ़ें






 हाल में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2026) में वीवो का नया स्मार्टफोन देखने को मिला था। बताया जा रहा है कि यह Vivo X300 Max हो सकता है। हालांकि कंपनी ने उस दौरान इस मॉडल के बारे में जानकारी नहीं दी थी। अब कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन चीन में Vivo X300s के नाम से लॉन्च किया जाएगा।


इसके साथ ही फोन के कई स्पेक्स जैसे डिस्प्ले, फीचर्स, कैमरा कॉन्फीग्रेशन, स्पीकर सेटअप और हैप्टिक मोटर मिलेंगे। यह फोन पिछले साल लॉन्च किए गए Vivo X200s को रिप्लेस करेगा।
Vivo X300s के संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने कन्फर्म किया किया कंपनी जल्द ही चीन में Vivo X300s स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसे पहले Vivo X300 Max बताया जा रहा था। यह अपकमिंग फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.78-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा।

Vivo X300s के बारे में उन्होंने कन्फर्म किया है इसमें Zeiss ट्यून 200-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इस फोन में डुअल स्पीकर सेटअप मिलेगा। Gadgets360 ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि Vivo X300s स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।



इस फोन के डिस्प्ले के बारे में बताया जा रहा है कि यह 1.5K OLED पैनल हो सकता है। इसके साथ ही फोन में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। वीवो ने फिलहाल इसके लॉन्च के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है। Vivo X300s स्मार्टफोन चीन में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च हुए Vivo X200s को रिप्लेस करेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]