Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चीन में चोरी हुए 7 कुत्ते चलते ट्रक से भाग निकले, 17 KM का सफर तय कर अपने मालिकों के पास पहुंचे

चीन में चोरी हुए 7 कुत्ते चलते ट्रक से भाग निकले, 17 KM का सफर तय कर अपने मालिकों के पास पहुंचे


चीन में चोरी हुए सात कुत्ते एक ट्रक से भाग निकले और 17 किलोमीटर का सफर तय कर अपने मालिकों के पास लौट आए। इन कुत्तों को मांस बेचने वाली दुकान के लिए चु ...और पढ़ें






चीन में चोरी हुए सात कुत्ते ट्रक से भागे।


17 किलोमीटर का सफर तय कर मालिकों के पास पहुंचे।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कुत्तों का वीडियो।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में एक हैरान करने वाला मामला आया है, जहां चोरी हुए 7 कुत्ते ट्रक से भाग निकले और 17 किमी. का सफर तय करके अपने मालिकों के पास पहुंचे। इन कुत्तों को मांस बेचने वाली दुकान के लिए काम करने वाले चोरों ने चुरा लिया था और ट्रक में भरकर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।


अलग-अलग नस्लों के सात कुत्तों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये कुत्ते एक साथ सफर कर रहे हैं, उन्हें पता नहीं कि उन्हें कहां जाना है और वे राह चलते लोगों को हैरानी से देखने के लिए रुक जाते हैं।
क्या है पूरी कहानी?

जब सोशल मीडिया यूजर्स ने Grok से पूछा कि क्या यह वीडियो असली है तो 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने बताया कि जिलिन प्रांत के चांगचुन में एक व्यस्त हाईवे पर चलते हुए इन सात कुत्तों को 'लू' नाम के एक इंटरनेट यूजर ने देखा था।


इन कुत्तों का मांस बेचने वाली एक दुकान के लिए काम करने वाले चोरों ने चुरा लिया था और एक ट्रक में डालकर कहीं ले गए थे लेकिन ये कुत्ते ट्रक से भाग निकले और दो दिनों में 17 किलोमीटर का सफर तय करके अपने घर लौट आए। कुत्तों के इस झुंड में एक जर्मन शेफर्ड भी था, जो घायल था। इसके अलावा इसमें एक कोर्गी, गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर और पेकिनीज नस्ल के कुत्ते भी शामिल थे।


लू ने बताया, "वे मुसीबत में फंसे छोटे भाइयों के एक झुंड जैसे लगते हैं, जो एक साथ चलते हैं। आवारा कुत्तों जैसे बिल्कुल नहीं।" लू ने कहा कि उन्होंने कई बार इन कुत्तों की मदद करने की कोशिश की और उन्हें सुरक्षित जगह तक पहुंचाना चाहा लेकिन कुत्ते चलते ही रहे।

एक ही गांव के निकले सातों कुत्ते

रास्ते में कुछ और लोगों ने भी इन कुत्तों को आस-पास के खेतों में घूमते हुए देखा। जैसे ही उनके वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे, वॉलंटियर्स ने उनकी हरकतों पर नजर रखी और यह पक्का किया कि वे सुरक्षित घर पहुंच जाएं। ये कुत्ते एक ही गांव के हैं और एक-दूसरे को जानते हैं, क्योंकि वे अक्सर साथ खेलते हैं। यही वजह है कि घर लौटते समय वे दो दिनों तक एक झुंड में ही रहे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]