Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत को 28 सालों बाद बनाया था विश्व विजेता, अब श्रीलंका के बने हेड कोच; बोर्ड ने जयसूर्या की जगह सौंपी जिम्मेदारी

भारत को 28 सालों बाद बनाया था विश्व विजेता, अब श्रीलंका के बने हेड कोच; बोर्ड ने जयसूर्या की जगह सौंपी जिम्मेदारी


श्रीलंका क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। इसके बाद जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब भारत को वर्ल्ड जितान ...और पढ़ें




श्रीलंका क्रिकेट टीम


श्रीलंका का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन


सनथ जयसूर्या ने अपने पद से दिया इस्तीफा


श्रीलंका ने चुना अपना नया हेड कोच


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। इसके बाद टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जयसूर्या के इस्तीफे के बाद अब श्रीलंका क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज गैरी कस्टर्न को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। कस्टर्न अब जयसूर्या की जगह लेंगे और तीनों फॉर्मेट में हेड कोच की भूमिका निभाएंगे।


श्रीलंका टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहद साधारण रहा था। टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया लेकिन सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना सके। वे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में अंत के ओवरों में अच्छा नहीं कर सके थे और इसी वजह से दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाने की वजह से जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब कस्टर्न उनकी भूमिका निभाएंगे।
गैरी कस्टर्न बने श्रीलंका के नए हेड कोच

गैरी कस्टर्न को श्रीलंका ने तीनों फॉर्मेट के लिए अपना हेड कोच नियुक्त किया है। पूर्व अफ्रीकी खिलाड़ी 15 अप्रैल 2026 से अपना पदभार संभालेंगे। अब उनका फोकस वर्ल्ड कप 2027 पर होगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ उनका अनुबंध 2 सालों का है। उनके पास टीम को बनाने के लिए अधिक समय नहीं है और ऐसे में कस्टर्न के लिए ये बड़ी चुनौती होगी कि वे जल्द से जल्द एक ऐसी टीम तैयार करें, जो विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर सके।

श्रीलंका ने सोमवार, 9 मार्च को बयान जारी करते हुए कहा, "कस्टर्न की मुख्य जिम्मेदारी में से एक क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 होगा। वे श्रीलंका टीम का अभियान में मार्गदर्शन करेंगे, जो साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। नए हेड कोच को श्रीलंका के प्रदर्शन में बेहतरी लाने के प्रयासों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका कार्यकाल 2 सालों का होगा, जो 14 अप्रैल 2028 को समाप्त होगा।"

पाकिस्तान के साथ भी काम कर चुके हैं कस्टर्न

कस्टर्न टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े थे। हालांकि, उनका कार्यकाल निराशाजनक रहा था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2024 में शुरू हुआ था और अक्टूबर में समाप्त हो गया था। उन्होंने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए से भी हार गई थी।

कस्टर्न को कोचिंग का लंबा अनुभव

गैरी कस्टर्न क्रिकेट में कोच के तौर पर एक सम्मानित नाम हैं। पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने 2008 से लेकर 2011 तक टीम इंडिया की कोचिंग की, जहां भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके बाद वे 2011 से 2013 तक साउथ अफ्रीका टीम के भी कोच रहे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]