Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'मैं पाकिस्‍तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं', 24 साल के खिलाड़ी ने भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाकर खेल से बनाई दूरी

'मैं पाकिस्‍तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं', 24 साल के खिलाड़ी ने भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाकर खेल से बनाई दूरी

24 साल के क्रिकेटर ने पाकिस्‍तान क्रिकेट पर राजनीति और भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाकर खेल से दूरी बना ली है। इस किकेटर ने सियालकोट की पेशावर पर जीत में अहम ...और पढ़ें





सियालकोट की पेशावर पर जीत में खिलाड़ी ने निभाई थी अहम भूमिका


स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सियालकोट के 24 साल के क्रिकेटर ने पाकिस्‍तान क्रिकेट से दूरी बनाकर क्रिकेट जगत को सन्‍न कर दिया है। युवा खिलाड़ी ने पाकिस्‍तान क्रिकेटर पर राजनीति, भ्रष्‍टाचार और घरेलू सिस्‍टम में ढांचे की कमी का हवाला दिया।


सियालकोट में जन्‍में शाहजैब भट्टी ने काएद-ए-आजम ट्रॉफी 2024-25 फाइनल में पेशावर क्षेत्र पर एक विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस नाटकीय मुकाबले में उन्‍होंने नाबाद 32 रन का योगदान दिया था।

हालांकि, भट्टी ने कहा कि निरंतर प्रदर्शन के बावजूद उन्‍हें टीम में नहीं चुना गया और करीब 40 मैचों तक बेंच पर बिठाया गया। युवा खिलाड़ी ने कहा कि उनका सपना पाकिस्‍तान क्रिकेट का प्रतिनिधित्‍व करना था, लेकिन घरेलू ढांचे की सच्‍चाई ने उन्‍हें खेल से दूरी बनाने पर मजबूर कर दिया।
भट्टी का वायरल पोस्‍ट

भट्टी ने अपने एक्‍स अकाउंट पर पोस्‍ट किया, 'गुडबाय पाकिस्‍तान क्रिकेट। 24 साल की उम्र में मैं पाकिस्‍तान क्रिकेट छोड़ रहा हूं। मैंने पिछले साल लाइव टेलीविजन प्रसारण में काएद-ए-आजम ट्रॉफी फाइनल जीता। इसके बाद करीब 40 मैचों तक मैं बेंच पर बैठा। मेरा एकमात्र सपना पाकिस्‍तान क्रिकेट का प्रतिनिधित्‍व करना है। मगर राजनीति, भ्रष्‍टाचार और ढांचे की कमी ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। मैं जानता हूं कि अन्‍य कई खिलाड़ी पाकिस्‍तान क्रिकेट क्‍यों छोड़ रहे हैं। गुडबाय।'

भट्टी का करियर

अब तक शाहजैब भट्टी ने पाकिस्‍तान के घरेलू क्रिकेट में दो प्रथम श्रेणी मैच, एक लिस्‍ट ए मैच और एक टी20 मैच खेला है। लाल गेंद क्रिकेट में उन्‍होंने एक पारी में पांच विकेट भी लिए हैं। दिसंबर 2024 में उन्‍होंने लाहौर व्‍हाइट्स के खिलाफ 236 रन देकर पांच विकेट झटके।

2024 में भट्टी ने प्रेसिडेंट्स कप ग्रेड 1 में ईशाल के लिए अपना लिस्‍ट ए डेब्‍यू किया और दो विकेट चटकाए। फिर रावलपिंडी के खिलाफ उन्‍होंने अपना टी20 डेब्‍यू किया और 4 ओवर में 47 रन देकर एक विकेट लिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]