Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

काबुल हमले के बाद भारत की मदद: 2.5 टन दवाइयां और मेडिकल सामान भेजा, पहुंचाई गई राहत सामग्री

काबुल हमले के बाद भारत की मदद: 2.5 टन दवाइयां और मेडिकल सामान भेजा, पहुंचाई गई राहत सामग्री

काबुल में 16 मार्च को एक नशा मुक्ति केंद्र पर हुए भीषण हवाई हमले के बाद भारत ने मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत ने 2.5 टन दवाइया ...और पढ़ें





काबुल एयरस्ट्राइक के बाद भारत आगे आया घायलों के लिए भेजी राहत सामग्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)


भारत ने काबुल को 2.5 टन दवाइयां और उपकरण भेजे।


16 मार्च को नशा मुक्ति केंद्र पर भीषण हवाई हमला।


हमले में 400 की मौत, 250 घायल; भारत ने मदद की।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। काबुल में हुए भीषण हवाई हमले के बाद भारत ने अफगानिस्तान की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। भारत ने शुक्रवार को 2.5 टन दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की खेप काबुल भेजी, ताकि घायलों के इलाज और राहत कार्य में मदद मिल सके।


विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस खेप में जरूरी दवाइयां, मेडिकल किट, उपकरण और अन्य स्वास्थ्य सामग्री शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव मानवीय सहायता देता रहेगा।

काबुल में क्या हुआ था?

यह हमला 16 मार्च को काबुल के एक बड़े ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) पर हुआ था। यह अस्पताल करीब 2000 बेड का था और हमले में इसका बड़ा हिस्सा तबाह हो गया।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए। सोमवार रात करीब 9 बजे जोरदार धमाके हुए और आसपास के इलाकों में धुएं के गुबार देखे गए।

बढ़ते तनाव के बीच हमला

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान ने सीमा पार हमलों के जवाब में अफगानिस्तान में कई बार एयरस्ट्राइक की है। वहीं, अफगानिस्तान के अधिकारियों ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा है कि देश के लोगों का कर्तव्य है कि वे अपने राष्ट्र की रक्षा करें।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]