Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

13,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया टैबलेट इस दिन आएगा, 13.2-इंच की डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

13,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया टैबलेट इस दिन आएगा, 13.2-इंच की डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


वीवो 30 मार्च को चीन में अपना नया टैबलेट Vivo Pad 6 Pro लॉन्च करेगा। इसमें 13.2 इंच की 4K ट्रू कलर डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और 13,000 ...और पढ़ें





13,000mAh बैटरी वाला Vivo का नया टैबलेट इस दिन आएगा, 13.2-इंच की डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी


Vivo Pad 6 Pro 30 मार्च को चीन में लॉन्च होगा।


इसमें 13.2 इंच 4K डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 चिपसेट है।


टैबलेट में 13,000mAh बैटरी और 80W/90W चार्जिंग मिलेगी।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी कोई नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो वीवो आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। जी हां, कंपनी इसी महीने 30 मार्च को चीन में अपना पावरफुल टैबलेट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस टैबलेट को Vivo Pad 6 Pro के नाम से लेकर आ रही है।


दरअसल इन दिनों कंपनी एक बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट की तैयारी कर रही है, जहां नया Vivo X300 Ultra और Vivo X300s स्मार्टफोन भी देखने को मिल सकता है। इन डिवाइस के साथ-साथ कंपनी अपना ये पावरफुल टैबलेट भी लॉन्च करने वाली है।
ये एक एक प्रोडक्टिविटी-सेंट्रिक डिवाइस के तौर पर पेश किया जाएगा। इस टैबलेट को पहले Mobile World Congress में दिखाया गया था, जहां इसे कीबोर्ड एक्सेसरी और स्टाइलस के साथ देखा गया था। चलिए जानते हैं कि टैबलेट में क्या क्या खास होने वाला है...

यह वीडियो भी देखें


Vivo Pad 6 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

वीवो ने इस टैबलेट में 13.2-इंच की बड़ी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो 4K True Color ऑफर करेगी। साथ ही टैबलेट में Dolby Vision सपोर्ट भी देखने को मिलने वाला है। परफ़ॉर्मेंस के मामले में भी Vivo Pad 6 Pro काफी शानदार होने वाला है जहां इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है।


प्रोडक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए इस टैबलेट के साथ PC-ग्रेड WPS Office और CapCut Professional Edition भी मिलने वाला है। इन चीजों से यह क्लियर हो जाता है कि ये टैबलेट सिर्फ मीडिया देखने के लिए ही नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और रेगुलर यूज के लिए भी काफी शानदार है। इतना ही नहीं इस टैबलेट में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है।

Vivo Pad 6 Pro का कैमरा और बैटरी

कैमरा की बात करें तो इस टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। इतना ही नहीं इस टैबलेट में लगभग 13,000mAh की बैटरी होने की भी बात कही जा रही है। जिसके साथ या तो 80W या फिर 90W की चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]