सिर्फ 11,499 रुपये में 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और शानदार कैमरा भी

realme ने भारत में नया Realme P4 Lite 5G फोन लॉन्च किया है। यह डिवाइस 7000mAh की दमदार बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले के सा ...और पढ़ें

Realme P4 Lite 5G भारत में 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च।
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले मौजूद।
शुरुआती कीमत ₹11,499, 25 मार्च से बिक्री शुरू।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। realme ने भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme P4 Lite 5G के नाम से पेश किया है। यह एक ऐसा डिवाइस है जिसे बैटरी लाइफ़ और रोजाना के कामों में स्मूद इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
डिवाइस में 7000mAh की बैटरी समेत कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। यह डिवाइस 25 मार्च से दोपहर 12 बजे से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। चलिए फोन की कीमत जानने से पहले इसके सभी फीचर्स जान लेते हैं...
Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme के इस नए डिवाइस में 6.8-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है, जो 6nm पर बना है। साथ ही डिवाइस में Arm Mali-G57 MC2 GPU है। डिवाइस में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है।

Realme P4 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में दोनों कैमरे से आप 1080p पर 30fps में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। कैमरे में AI Live Photo और Dual View Video समेत कई फीचर्स भी मिल रहे हैं, जिनकी मदद से आप फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से एक ही टाइम पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
फोन में सबसे खास इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 4G मॉडल में दी गई 6,300mAh की बैटरी से बड़ा अपग्रेड है। यह डिवाइस 15W चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 मिल रहा है।
Realme P4 Lite 5G की कीमत
कंपनी ने इस नए वाले Realme P4 Lite 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसकी कीमत इस प्रकार है...4GB + 64GB: ₹12,999 जबकि ऑफर्स के साथ ₹11,499
4GB + 128GB: ₹13,999 जबकि ऑफर्स के साथ ₹12,499
6GB + 128GB: ₹15,999 जबकि ऑफर्स के साथ ₹14,499
डिवाइस दो कलर Mosaic Green और Mosaic Blue में उपलब्ध होगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :