Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि फिर बदली, अब 12 अप्रैल को होगा एग्जाम

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि फिर बदली, अब 12 अप्रैल को होगा एग्जाम


झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा की तिथि एक बार फिर बदल दी गई है। अब यह परीक्षा 14 अप्रैल की बजाय 12 अप्रैल को आयोजित हो ...और पढ़ें





आबेडकर जयंती के कारण तिथि में बदलाव।

उत्पाद सिपाही परीक्षा अब 12 अप्रैल को होगी।


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सूचना जारी की।


राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत इसकी लिखित परीक्षा अब 12 अप्रैल को ही आयोजित की जाएगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने लिखित परीक्षा की तिथि दूसरी बार बदली है।

सबसे पहले यह परीक्षा 22 मार्च को होनेवाली थी। लेकिन इस दिन सरहुल होने के कारण परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई। आयोग ने 13 मार्च को सूचना प्रकाशित कर यह परीक्षा 14 अप्रैल को आयोजित करने की बात कही थी, जबकि इस दिन आंबेडकर जयंती है।


इसे देखते हुए आयोग ने यह परीक्षा 12 अप्रैल को ही आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने मंगलवार को इस संबंध में सूचना प्रकाशित कर दी।

इसके तहत यह परीक्षा राज्य के आठ जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकरो, धनबाद, देवघर एवं दुमका के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक आयोग की वेबसाइट पर अप्रैल के पहले सप्ताह में उपलब्ध कराया जाएगा।


बताते चलें कि कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने विधानसभा में 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती होने का हवाला देते हुए परीक्षा की तिथि में संशोधन की मांग सरकार से की थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]