Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कूलर में कौन-सा पैड है नंबर-1? Honeycomb Vs खस पर जानिए पूरा सच

कूलर में कौन-सा पैड है नंबर-1? Honeycomb Vs खस पर जानिए पूरा सच


कूलर की ठंडी हवा काफी हद तक उसके कूलिंग पैड पर निर्भर करती है, जहां हनीकॉम्ब और खस पैड के बीच सही चुनाव करना जरूरी है। खस पैड तेज गर्मी में ज्यादा ठंड ...और पढ़ें





कूलर में कौन-सा पैड है नंबर-1? Honeycomb Vs खस पर जानिए पूरा सच


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम अब आने वाला है और ऐसे में कूलर हर घर की जरूरत बन जाता है। हालांकि कूलर में इसकी ठंडी हवा काफी हद तक इसके कूलिंग पैड पर डिपेंड करती है। जी हां, लंबे वक्त से लोग खस (घास) वाले पैड का यूज करते आ रहे हैं, लेकिन अब मार्केट में हनीकॉम्ब कूलिंग पैड भी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन-सा पैड बेहतर है और किस पर पैसा खर्च करना ज्यादा अच्छा है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

क्या होता है हनीकॉम्ब कूलिंग पैड?

हनीकॉम्ब कूलिंग पैड सेलुलोज मटेरियल से तैयार किया गया होता है और इसका स्ट्रक्चर मधुमक्खी के छत्ते जैसा दिखाई देता है। इसकी खासियत ये है कि यह पानी को लंबे टाइम तक अपने अंदर बनाए रखता है, जिससे लगातार कूलिंग मिलती रहती है। ये काफी ज्यादा मजबूत भी होता है और जल्दी खराब नहीं होता, इसलिए बहुत से लोग इसे लॉन्ग-टर्म ऑप्शन भी मानते हैं।

कैसा होता है खस कूलिंग पैड?

दूसरी तरफ खस वाला कूलिंग पैड ट्रेडिशनल ऑप्शन है, जो घास या वुड वूल से तैयार किया गया होता है। इसकी बनावट घनी होती है, जिससे हवा इसके अंदर से गुजरते टाइम ज्यादा देर तक ठंडी रहती है। यही कारण है कि कई लोग आज भी इसे ज्यादा बेहतर मानते हैं, खासकर तेज गर्मी के मौसम में इसे ज्यादा बेहतर माना जाता है।

Honeycomb Vs खस: किसकी कितनी कीमत?हनीकॉम्ब पैड: लगभग ₹700 से ₹1400 तक, लेकिन 2-3 साल तक चल सकते हैं।
खस पैड: लगभग ₹200 से ₹300, लेकिन इन्हें हर सीजन में चेंज करना पड़ता है।

अगर लंबे टाइम के हिसाब से देखें तो हनीकॉम्ब पैड बेहतर है, लेकिन शुरुआती खर्च ज्यादा है। जबकि खस पैड काफी सस्ता है, लेकिन बार-बार चेंज करना पड़ता है।

कूलिंग के मामले में कौन बेहतर?

हनीकॉम्ब पैड पानी को अच्छी तरह होल्ड कर सकते हैं, लेकिन इसके बड़े छिद्रों की वजह से हवा जल्दी निकल जाती है। जबकि खस पैड ज्यादा घना होता है, जिससे हवा ज्यादा देर तक ठंडी रहती है। इसलिए तेज गर्मी में खस पैड अक्सर ज्यादा ठंडी हवा देता है।


जबकि हनीकॉम्ब पैड लगातार और स्टेबल कूलिंग ऑफर करता है। अगर आप कम बजट और ज्यादा ठंडक चाहते हैं तो खस पैड बेहतर है। जबकि कम मेंटेनेंस और लंबे इस्तेमाल के लिए हनीकॉम्ब पैड सही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]