Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अब याद रखने की टेंशन खत्म! WhatsApp खुद तय समय पर भेजेगा आपका मैसेज, जानिए कैसे

अब याद रखने की टेंशन खत्म! WhatsApp खुद तय समय पर भेजेगा आपका मैसेज, जानिए कैसे



WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है जिससे यूजर्स मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को मैसेज टाइप करने के ...और पढ़ें






अब याद रखने की टेंशन खत्म! WhatsApp खुद तय समय पर भेजेगा आपका मैसेज, जानिए कैसे

WhatsApp जल्द ला रहा मैसेज शेड्यूल करने का नया फीचर।


तय समय पर ऑटोमैटिकली भेजे जाएंगे आपके निर्धारित संदेश।


शेड्यूल मैसेज डिलीट करने पर नहीं मिलेगा कोई नोटिफिकेशन।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp एक के बाद एक अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स लेकर आ रहा है। इसी बीच अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक और नया और बेहद यूजफुल फीचर लेकर आ रही है। लेटेस्ट बीटा अपडेट से पता चलता है कि कंपनी जल्द ही ऐसा फीचर जारी करने की तैयारी कर रही है, जिसके जरिए यूजर्स अपने चैट में मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे।


जी हां, आप अभी मैसेज टाइप करें और तय तारीख व टाइम सेलेक्ट कर लें, इसके बाद मैसेज अपने आप उसी वक्त पर भेज दिया जाएगा। अगर आप रात को ठीक 12 बजे किसी को बर्थडे विश करना चाहते हैं तो उस कंडीशन में तो ये फीचर आपकी काफी मदद करेगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
शेड्यूल मैसेज फीचर कैसे काम करेगा?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक ये फीचर यूजर्स को मैसेज टाइप करने के बाद एक खास डेट और टाइम सेट करने का ऑप्शन देगा। तय समय आने पर मैसेज ऑटोमैटिकली सामने वाले को सेंड हो जाएगा, इसके लिए यूजर को दोबारा एप भी ओपन करने की या कोई एक्स्ट्रा काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


आप जो भी मैसेज शेड्यूल करेंगे वो मैसेज एक डेडिकेटेड सेक्शन में दिखाई देगा, जिसे चैट इंफो स्क्रीन से आप आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। इधर से ही यूजर्स ये भी देख पाएंगे कि कितने मैसेज शेड्यूल हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें मैनेज या आसानी से डिलीट भी कर पाएंगे।
डिलीट करने पर नहीं जाएगा नोटिफिकेशन

इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि अगर आप तय वक्त से पहले शेड्यूल किया गया कोई भी मैसेज डिलीट कर देते हैं, तो रिसीवर को किसी भी तरह का कोई नोटिफिकेशन नहीं जाएगा। चूंकि मैसेज डिलीवर होने से पहले ही डिलीट कर दिया गया है, इसलिए सामने वाले को इसकी जानकारी नहीं मिलेगी। रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि ये फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]