Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का नया 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी भी

Vivo का नया 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6,500mAh बैटरी भी


वीवो ने अपना नया V60 Lite 4G (2026) स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह पिछले मॉडल का अपडेटेड वर्जन है, जिसमें अब स्नैपड्रैगन 6s Gen 2 4G चिपसेट दिया गया है। ...और पढ़ें






वीवो ने अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने V60 Lite 4G को 4G स्मार्टफोन के रिफ्रेश्ड वर्शन के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने इस फोन का पहला वर्जन पिछले साल सितंबर 2025 में रिलीज किया था। हालांकि अब अपडेटेड मॉडल नए स्नैपड्रैगन 6s Gen 2 4G चिपसेट से लैस है, जो पहले के स्नैपड्रैगन 685 वर्शन की जगह देखने को मिल रहा है।


हैंडसेट के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसे से लग रहे हैं। कंपनी ने अभी तक डिवाइस की कीमत अनाउंस नहीं की हैं। फोन Android 15-बेस्ड Funtouch OS 15 के साथ आता है और इसमें बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। फोन में डुअल रियर कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Vivo V60 Lite 4G (2026) के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.77-इंच का फुल-HD+ (2392 × 1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 6s Gen 2 4G चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में 8GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलत है।

Vivo V60 Lite 4G (2026) के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इतना ही नहीं फोन में 8GB तक एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि फोन में अभी भी Funtouch OS 15 मिल रहा है, जो Android 15 पर बेस्ड है।


इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोम में 4G, वाई-फाई, GPS, OTG, ब्लूटूथ और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। जबकि सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]