Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'बल्ला मार-मारकर तोड़ डाला टीवी...', भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल


'बल्ला मार-मारकर तोड़ डाला टीवी...', भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल


Pakistani Fan Reaction Video: भारत से 61 रनों की शर्मनाक हार के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर व ...और पढ़ें






IND vs PAK: पाकिस्तानी फैन ने गुस्से में तोड़ी टीवी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan: मैदान पर टीम इंडिया के गेंदबाजों ने विकेट उखाड़े, तो उधर पाकिस्तान में न जाने कितने टीवी टूटे होंगे। कोलंबो में भारत से मिली 61 रनों की शर्मनाक हार के बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।


वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक शख्स हार की 'बेइज्जती' बर्दाश्त नहीं कर पाया और हाथ में बल्ला लेकर अपने ही घर के टीवी के परखच्चे उड़ा दिए।
IND vs PAK: पाकिस्तानी फैन ने गुस्से में तोड़ी टीवी

दरअसल, पाकिस्तानी फैन वकार आजम ने जो वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने गुस्से वाले दो इमोजी और एक दिल टूटने वाला इमोजी लगाया। इतना ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया और मैंने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया"। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
वहीं, पाकिस्तान में एक यू-ट्यूब चैनल के शो के दौरान भी फैन ने गुस्से में टीवी तोड़ दिया। मालूम हो कि पाकिस्तान में भारत से हार के बाद टीवी तोड़ना अब आम बात हो गई है। हर बार जब पाकिस्तान टीम को हार मिलती है तो पड़ोसी मुल्क में इसी तरह टीवी तोड़े जाते रहे हैं।


भारत का 8-1 का रिकॉर्ड

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अब तक इतिहास में केवल एक ही बार जीत हासिल कर पाई है। टी20 विश्व कप की ही बात करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 9 बार टक्कर हुई है जिसमें से 8 बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है। 2021 के बाद से तो लगातार भारतीय टीम विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दे रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]