Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Valentine's Day पर Google बनाया स्पेशल डूडल, प्यार भरा खास मैसेज भी किया शेयर

Valentine's Day पर Google बनाया स्पेशल डूडल, प्यार भरा खास मैसेज भी किया शेयर



गूगल ने 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने के लिए एक विशेष डूडल जारी किया है। यह डूडल "गिफ्टिंग" की भावना को समर्पित है, जिसमें हाथ से बने उपहार, हस्तलिखि ...और पढ़ें









टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 14 फरवरी को दुनियाभर में वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके को गूगल भी सेलेब्रेट कर रहा है। गूगल ने अपने सर्च इंजन पर डूडल शेयर किया है। वेलेंटाइन डे पर कपल्स एक दूसरे के साथ वक्त बीताते हैं और एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। वेलेंटाइन डे से पहले आने वाले हफ्ते में वेलेंटाइन वीक कहा जाता है। इसमें सात दिन लोग अलग अलग दिन जैसे चॉकलेट, गुलाब, टेडी बियर जैसे उपहार अपने प्रियजनों को देकर प्यार का भाव प्रकट करते हैं।

गूगल के वेलेंटाइन डूडल की खूबियां



गूगल के लेटेस्ट डूडल को लेकर कंपनी का कहना है कि यह वेलेंटाइन डे स्पेशल डूडल 'गिफ्टिंग” की भावना को समर्पित किया गया है। इस डूडल की हाथ से बने तोहफे, हेंड नोट्स और स्वादिष्ट व्यंजनों को दिखाया गया है। इसके साथ ही गूगल ने वेलेंटाइन डे पर खास मैसेज भी शेयर किया है।




आज का डूडल वैलेंटाइन डे को सेलेब्रेट करता है। खासतौर पर हाथ से बने उपहारों या अपने किसी खास के लिए दिल से लिखा हेंड नोट तैयार कर रहे हैं तो या किसी खास के लिए डिनर में स्पेशल स्वादिष्ट पकवान बना रहे हों। यह दिन उन लोगों के साथ सेलेब्रेट करने का दिन है, जिनकी हम परवाह करते हैं। हैप्पी वेलेंटाइन डे!
कहां-कहां दिख रहा है गूगल का डूडल



वेलेंटाइ डे के मौके पर गूगल का यह डूडल भारत के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम, फिनलैंड, मैक्सिको, कोलंबिया, इक्वाडोर, न्यूजलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, ताइवान, चीन, हांगकांग, वियतनाम, थाईलैंड, उरुग्वे, अर्जेंटीना समेत कई अन्य देशों में गूगल के सर्च पेज पर दिख रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]