Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सचिन जैसा टैलेंट तो उन जैसा ट्रीटमेंट क्यों नहीं? Vaibhav Suryavanshi के लिए शशि थरूर ने उठाई आवाज

सचिन जैसा टैलेंट तो उन जैसा ट्रीटमेंट क्यों नहीं? Vaibhav Suryavanshi के लिए शशि थरूर ने उठाई आवाज


Shashi Tharoor on Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव को मिले सचिन जैसा ट्रीटमेंट... ऐसा कांग्रेस एमपी शशि थरूर ने अपने एक्स पर लिखा है। वो चाहते हैं ...और पढ़ें






Shashi Tharoor ने वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI से की ये मांग


Vaibhav Suryavanshi ने जीता कांग्रेस एमपी शशि थरूर का दिल


वैभव के लिए शशि थरूर ने बीसीसीआई से की ये मांग


सचिन तेंदुलकर से की शशि थरूर ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi News: वैभव सूर्यवंशी... जिनकी उम्र तो महज 14 साल की है, लेकिन उन्होंने कारनामे बड़े-बड़े कर हर किसी के दिल में अपनी जगह बना ली है। जूनियर लेवल पर वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग ने कांग्रेस एमपी शशि थरूर को खूब इंप्रेस किया है।


हाल ही में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में वैभव एक्शन में नजर आए थे, जहां फाइनल मैच में उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ कुल 150 रन तो सिर्फ बाउंड्री से ही बनाए थे। उनका ये अंदाज देखकर शशि थरूर ने उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से करते हुए बड़ी बात कह दी है। वह चाहते हैं कि जैसे सचिन तेंदुलकर को टीम इंडिया में कम उम्र में ही मौका मिल गया था, वैसे ही वैभव को भी मौका मिलना चाहिए।

Shashi Tharoor ने वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI से की ये मांग

दरअसल, शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के एक विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, वैभव फास्ट ट्रैक के बड़े सम्मान के हकदार हैं। पिछली बार जब हमारे पास 14 साल का कोई जीनियस क्रीज पर था, तो उसका नाम सचिन तेंदुलकर था और हमने उसे ज्यादा इंतजार नहीं करवाया था।


बता दें कि सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का जन्म 1973 में हुआ था और महज 16 साल की उम्र में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। 1989 में भारत के पाकिस्तान दौरे पर सचिन को मौका मिला। उनके स्कूल लेवल पर विनोद कांबली के साथ साझेदारी ने पहले ही सुर्खियां बटोर ली थी और लगातार रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने एज-ग्रुप क्रिकेट से अपना नाम बनाया और फिर आईपीएल में शानदार डेब्यू सीजन के साथ जबरदस्त तरीके से अपनी पहचान बनाई।


अंडर-19 विश्व कप फाइनल में खेली थी तूफानी पारी

अंडर-19 विश्व कप 2026 (U-19 World Cup Final 2026) के फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी वैभव ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी। 400 से ज्यादा रन बनाकर वैभव अंडर-19 विश्व कप 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे।

उन्हें इस प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज से भी नवाजा गया। फाइनल मैच में वैभव ने 175 रन की पारी के दम पर भारत को 411 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद की थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन पर ढेर हो गई और टीम इंडिया ने 100 रन से मैच अपने नाम किया और रिकॉर्ड छठी बार ये अंडर-19 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]