Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Tecno के दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 6,150mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स

Tecno के दो नए फोन लॉन्च, MediaTek प्रोसेसर और 6,150mAh बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स



टेक्नो ने अपनी नई कैमन 50 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन, कैमन 50 प्रो और कैमन 50, लॉन्च किए हैं। ये फोन MWC 2026 में भी पेश होंगे। इनमें 6.78-इंच AMOL ...और पढ़ें





टेक्नो कैमन 50 सीरीज में दो नए फोन लॉन्च।


MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर और 50MP कैमरा।


6,150mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नो ने दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कंपनी ने Tecno Camon 50 सीरीज के तहत पेश किया है। कंपनी इन्हें मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2026 में भी पेश करने वाली है, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्मार्टफोन्स को लिस्ट कर दिया है, जिससे उनके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स, कलर ऑप्शन और RAM और स्टोरेज डिटेल्स का पता चल गया है।


टेक्नो के इन दोनों डिवाइस में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है जिसके साथ 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन्स में 1/1.56-इंच सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। दोनों डिवाइस MediaTek Helio G200 अल्टीमेट चिपसेट से लैस हैं। चलिए पहले दोनों की कीमत जान लेते हैं...
Tecno Camon 50 Pro, Camon 50 की कीमत

कीमत की बात करें तो Camon 50 Pro और Camon 50 अभी Tecno की केन्याई वेबसाइट पर KES 38,999 यानी लगभग 27,000 रुपये और KES 34,999 यानी लगभग 24,000 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन की सेल 23 फरवरी से शुरू होने वाली है।

Tecno Camon 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

पहले डिवाइस के प्रो मॉडल की बात करें तो डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का कर्व्ड 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है। साथ ही इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G200 अल्टीमेट प्रोसेसर है। डिवाइस 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। रैम को 16GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।


कैमरा की बात करें तो टेक्नो कैमन 50 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा है, जहां 1/1.56-इंच सेंसर और OIS वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सामने की तरफ फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Tecno Camon 50 के स्पेसिफिकेशन्स

दूसरी तरफ Tecno Camon 50 में भी टेक्नो कैमन 50 प्रो मॉडल की तरह ही मीडियाटेक हीलियो G200 अल्टीमेट प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इस फोन में भी 6.78-इंच का AMOLED 1.5K डिस्प्ले मिल रहा है। डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 1/1.56-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल कैमरा है।


डिवाइस में एक ऑटोफोकस के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी है। जबकि सामने की तरफ 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन 6,150mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]