Suzuki Access अपडेट के साथ हुआ लॉन्च, बेहतरीन सेफ्टी फीचर के साथ सफर होगा ज्यादा सुरक्षित, कितनी है कीमत

दो पहिया वाहन निर्माता सुजुकी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही Suzuki Access को अपडेट के साथ लॉन्च क ...और पढ़ें
-1770188859362_v.webp)
सुजुकी एक्सेस को मिला सेफ्टी अपडेट
ABS सेफ्टी फीचर के साथ लॉन्च हुआ
एक्स-शोरूम कीमत 92328 रुपये से शुरू
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही अपने स्कूटर Suzuki Access को अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्कूटर में किस तरह का अपडेट किया गया है। अब यह कितना सुरक्षित हो गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट के साथ लॉन्च हुआ Suzuki Access स्कूटर
सुजुकी की ओर से एक्सेस स्कूटर को भारत में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही इस स्कूटर को अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है। जिसके बाद यह पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है।
मिला यह अपडेट
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस स्कूटर को अब ABS जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया गया है। ABS फीचर एक राइडर असिस्ट फीचर है जो ब्रेक प्रेशर को नियंत्रित करता है ताकि पहिए लॉक होने से बचा जा सके। इसका फायदा पैनिक ब्रेकिंग के दौरान होता है।
अधिकारियों ने कही यह बात
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक केनिची उमेडा ने कहा कि जहम एबीएस से लैस सुजुकी एक्सेस को पेश करके अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने में खुश हैं। इस एबीएस वेरिएंट के जुड़ने से, हम एक्सेस परिवार के भीतर विकल्पों की सीरीज का विस्तार कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी राइडिंग प्राथमिकताओं के अनुरूप वेरिएंट चुनने में सुविधा होगी।
कितना दमदार इंजन
सुजुकी की ओर से एक्सेस 125 में 124 सीसी के इंजन से 6.2 किलोवाट की पावर और 10.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। स्कूटर में सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ ही फ्यूल इंजेक्टिड तकनीक को दिया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस स्कूटर में 12 इंच के टायर और फ्रंट में डिस्क ब्रेक, डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी पोर्ट, 160 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, 24.4 लीटर का बूट स्पेस, एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स को दिया गया है।
कितनी है कीमत
सुजुकी की ओर से इस स्कूटर को एक्सेस राइड कनेक्ट एबीएस एडिशन और एक्सेस राइड कनेक्ट टीएफटी एबीएस एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 92328 रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 98378 रुपये है।

Post A Comment
No comments :