Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Slap Day पर देखें 2 घंटे 22 मिनट की Thriller Drama, जिंदगी देखने का नजरिया बदल देगी फिल्म

Slap Day पर देखें 2 घंटे 22 मिनट की Thriller Drama, जिंदगी देखने का नजरिया बदल देगी फिल्म


Slap Day 2026: वैलेंटाइन डे के बाद आज 15 फरवरी को 'थप्पड़ डे' मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं जो आप वीकेंड पर एंजॉय कर ...और पढ़ें




जिंदगी देखने का नजरिया बदल देगी यह फिल्म



जिंदगी देखने का नजरिया बदल देगी यह फिल्म


Slap Day पर देखें 142 मिनट की थ्रिलर ड्रामा


IMDb पर फिल्म को मिली है धांसू रेटिंग


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बहुत कम फिल्में होती हैं जो जिंदगी के उन छोटी लगने वाली बातों को उठाती है जिन्हें हम अक्सर नजर अंदाज करते हैं। पॉलीटिक्स, क्रिकेट, पॉल्यूशन जैसे देश के बड़े-बड़े मुद्दों पर तो हम आसानी से बहस कर लेते हैं लेकिन वहीं घरेलू मुद्दों की बात आती है तो अक्सर लोग उन्हें या तो टाल देते हैं या फिर ऐसी बातें उन्हें अनकंफर्टेबल कर देती है।

जिंदगी जीने का नजरिया बदल देगी यह फिल्म

आज Slap Day है और इस मौके पर एक ऐसी फिल्म देखें जो आपको एक बड़ी सीख तो देती है साथ ही जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल देती है। ना इस फिल्म को कोई खतरनाक एक्शन सीक्वेंस हैं, ना हिंसा, बस एक छोटे मुद्दे को उठाया गया है जिसे अक्सर नजर अंदाज कर दिया है- घरेलू हिंसा।





क्या है इस फिल्म की कहानी?

कहानी एक ऐसी लड़की की है जो मिडिल क्लास परिवार से आती है और शादी के बाद जॉब ना करने का फैसला लेकर हाउसवाइफ बन जाती है। सुबह से शाम तक घर की देखभाल करना, पति का ध्यान रखना सबकुछ करती है। कहानी में मोड़ तब आता है जब एक दिन उनके घर में पार्टी रखी जाती है और इस पार्टी में पति गुस्से में उसे थप्पड़ मार देता है।




यह घटना उसे अपनी शादी में इज्जत की कमी और गहरी पैट्रियार्की का सामना करने पर मजबूर करती है, जिसके कारण वह इस घटना को नजरअंदाज करने के समाज के दबाव के बावजूद तलाक के लिए अर्जी देती है। लेकिन चारों तरफ से एक ही बात सुनने को मिलती है सिर्फ एक थप्पड़ की वजह से तलाक। अब क्या वह लड़की पति से तलाक लेकर रहेगी या फिर उसे माफ कर देगी? यह जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।



कौन सी है यह फिल्म?

यह फिल्म उस घरेलू मुद्दे को उठाती है जिसे अक्सर नजर अंदाज कर दिया जाता है और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर समाज दबाव डालकर उन्हें दबा देता है। इन्ही मुद्दों को उठाकर खुद से सवाल पूछने को मजबूर करती है फिल्म थप्पड़। जिसमें तापसी पन्नू ने लीड रोल प्ले किया है और पावेल गुलाटी ने उनके पति विक्रम का।




2 घंटे 22 मिनट की थ्रिलर ड्रामा थप्पड़ को आईएमडीबी पर 7 रेटिंग मिली है। Slap Day पर कुछ अच्छा देखना है और कुछ सीखना चाहते हैं तो ये फिल्म एक बार देख सकते हैं। फिल्म तापसी पन्नू के साथ पावेल गुलाटी, दिया मिर्जा, रत्ना पाठक जैसे कलाकारों ने काम किया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]