Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Samsung Galaxy S24 पर धमाकेदार डिस्काउंट, Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ मिलती है जबरदस्त परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S24 पर धमाकेदार डिस्काउंट, Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ मिलती है जबरदस्त परफॉर्मेंस



फ्लिपकार्ट पर चल रही Galaxy Days सेल में Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन पर शानदार छूट मिल रही है। ग्राहक इस प्रीमियम फोन को 34,150 रुपये के बड़े डिस्का ...और पढ़ें






HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S24 पर 34,150 रुपये की बंपर छूट उपलब्ध।


Flipkart Galaxy Days सेल 3 से 5 फरवरी तक जारी।


स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और गैलेक्सी एआई फीचर्स मौजूद।


 Samsung के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S24 पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग के पिछली जेनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इन दिनों Galaxy Days सेल चल रही है। 3 फरवरी से चल रही यह सेल 5 फरवरी को खत्म होगी। इस सेल के दौरान सैमसंग के अलग-अलग प्रोडक्ट जैसे - स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट मिल रहा है।


फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन पर करीब 34,150 स्मार्टफोन का डिस्काउंट मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल दिवाली के मौके पर लॉन्च हुआ था। इस फोन में कंपनी फ्लैगशिप प्रोसेस, हाई-एंड कैमरा सेटअप ऑफर किया जा रहा है।
Samsung Galaxy S24 ऑफर्स

Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन के क्वालकॉम प्रोसेसर वाला मॉडल दो वेरिएंट में बिक्री के लिए आता है। इस फोन का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ 74,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसे अब डिस्काउंट के साथ 42999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।




Flipkart पर चल रही Galaxy Days सेल के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके साथ सैमसंग के फोन को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S24 के फीचर्स

Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन को 6.2-इंच के Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। सैमसंग का यह फोन 8 जीबी रैम के साथ दो स्टोरेज ऑप्शन - 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन को कंपनी एंड्रॉयड 14 पर आधारित One UI 6 के साथ मार्केट में लॉन्च किया था। इसके साथ ही फोन में Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है।


Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन में कंपनी ने 4,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 10 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]