Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए Salman Khan के जीजा आयुष शर्मा? भेजा गया धमकी भरा ईमेल

बिश्नोई गैंग के निशाने पर आए Salman Khan के जीजा आयुष शर्मा? भेजा गया धमकी भरा ईमेल


बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में कई सितारों को कभी ईमेल तो कभी व्हाट्सएप पर वॉइस नोट के जरिए धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही में अब सलमान खान के जीजा और अ ...और पढ़ें





आयुष शर्मा को भेजा गया धमकी भरा ईमेल/ फोटो- Instagram


आयुष शर्मा को आया धमकी भरा ईमेल


बिश्नोई गैंग के निशाने पर सलमान के जीजा?


बॉलीवुड सितारों को लगातार मिल रही हैं धमकियां


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों का सिलसिला दिन-ब-दिन बढ़ता ही चला जा रहा है। रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी के बाद बीते दिनों 'धुरंधर' एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी और उनसे 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।


इंडस्ट्री की इन दो नामी हस्तियों के बाद अब हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को भी रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक धमकी भरा ईमेल आया है। क्या है यह पूरा मामला, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
किसने भेजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल?

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिसने आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल भेजा है, उसने दावा किया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का मेंबर है। हालांकि, इस मामले में अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा ने अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन मुंबई पुलिस 'लवयात्री' एक्टर को धमकी भरा ईमेल कहां से आया है और किसने भेजा है, उस शख्स की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आयुष शर्मा को आया ये धमकी भरा ईमेल असली था या फिर किसी ने शरारत की थी।


लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को दी थी खुलेआम धमकी

कई बॉलीवुड सितारों को ऐसे धमकी भरे ईमेल और फोन आ चुके हैं, जिनकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। आपको बता दें कि बिश्नोई गैंग लंबे समय से सलमान खान को निशाना बना रही है। इससे पहले साल 2024 में सलमान खान के गैलेक्सी के बाहर बाइक पर सवार दो अनजान लोगों ने फायरिंग की थी, जिसकी जिम्मेदारी भी इस गैंग ने ली थी।




आपको बता दें कि सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच यह विवाद 28 साल पुराना है, जिसकी शुरुआत 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी हुई है। दरअसल, 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। यह विवाद तब ज्यादा बढ़ा था जब 2018 में लॉरेंस बिश्नोई ने खुलेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]