दोपहर को हल्दी, शाम में संगीत; सामने आई Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी से जुड़ी सभी डिटेल्स

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार खत्म हुआ। 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसमें आज हल्दी ...और पढ़ें
-1772005287476_v.webp)
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के फैंस को लंबे समय से जिस पल का इंतजार था, आखिरकार वो दिन आ गया है। 26 फरवरी को कपल उदयपुर में सात फेरे लेगा और इसी तरह दोनों के प्री-वेंडिग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं।
उदयपुर में इस फंक्शन की जोरों-शोरों से तैयारिया चल रही हैं। कपल ने वेन्यू की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके अलावा आज से लेकर कल तक होने वाले एक-एक फंक्शन की डिटेल भी सामने आ गई है। चलिए जानते हैं।
दोपहर से शुरू होंगे शादी के फंक्शन
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी की रस्म आज दोपहर 12 बजे के बाद होगी। मेहंदी की रस्म शाम को लगभग 7 से 8 बजे के बीच होने की उम्मीद है। वहीं संगीत का कार्यक्रम कल शाम को शादी से पहले की तैयारियों के बीच होगा।

पारंपरिक शादी की रस्मों से हटकर, विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के सप्ताह को मस्ती और खुशनुमा पलों से भर दिया है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने अपने क्रिकेट टूर्नामेंट, 'विरोष प्रीमियर लीग' (Virosh Premier League) का खुलासा किया, जिसे विशेष रूप से दोस्तों और परिवार के लिए आयोजित किया गया है। इसके अलावा बैट पर पर्सनलाइज्ड नाम और वेडिंग डेट छपी हुई है और वेडिंग से जुड़ी हर छोटी-छोटी डिटेल्स का बड़े करीने से ध्यान रखा गया है। इससे पहले विजय ने वॉलीबॉल नेट का एक धुंधला सा फोटो शेयर किया था।

कहां पर हो रही कपल की शादी?
कपल उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित एक लग्जरी रिसॉर्ट, आईटीसी मोमेंटोस उदयपुर में शादी करने जा रहा है। एक पहाड़ी पर स्थित इस रिसॉर्ट में 117 प्राइवेट विला हैं और यह एक नदी और एक झील से घिरा हुआ है। रश्मिका और विजय ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी और इसे VIROSH नाम दिया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :