Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Ranji Trophy Final है या कोई एक्‍शन फिल्‍म? J&K टीम के कप्‍तान ने फील्‍डर के सिर पर मारा हेलमेट; Video आग की तरह फैला

Ranji Trophy Final है या कोई एक्‍शन फिल्‍म? J&K टीम के कप्‍तान ने फील्‍डर के सिर पर मारा हेलमेट; Video आग की तरह फैला


Ranji Trophy Final Paras Dogra KV Aneesh Fight: रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर के कप्तान परस डोगरा और कर्नाटक के केवी अनीश के बीच तीखी बहस हुई। डो ...और पढ़ें






 Ranji Trophy Final Paras Dogra KV Aneesh Fight Video: क्रिकेट को ‘जेंटलमैन’ का खेल कहा जाता है, लेकिन रणजी ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच के दूसरे दिन, जो कुछ हुआ, उसने इस कहावत पर कालिख पोत दी है। पहली बार फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम के कप्तान पारस डोगरा कर्नाटक के क्लोज-इन फील्डरों की स्लेजिंग से नाराज हो गए।


उनकी कर्नाटक के एक फील्डर के साथ झड़प हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि डोगरा ने विरोधी टीम के सब्स्टीयूट फील्डर केवी अनीश को ‘हेडबट’ यानी सिर से मार दिया। इतना ही नहीं, ये मामला बढ़ता देख मयंक अग्रवाल तुरंत बीच में कूदे और दोनों को अलग कराया।
Ranji Trophy Final: पारस डोगरा और केवी अनीश की हुई झड़प

दरअसल, ये घटना जम्मू-कश्मीर (J&K Cricket Team) की पारी के 101वें ओवर में हुई, जब अनीश शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। डोगरा ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शॉट खेला और गेंद बाउंड्री तक चली गई।


इस दौरान कप्तान अपने साथी कन्हैया वधावन से बात कर रहे थे, लेकिन अनीश स्लेजिंग करते रहे, जिससे डोगरा को गुस्सा आया और उन्होंने कर्नाटक के युवा खिलाड़ी के पास जाकर उन्हें सिर से मार दिया। इस दौरान मामले का बीच-बचाव करने के लिए मयंक अग्रवाल और ऑन-फील्ड अंपायर्स पहुंचे।


बाद में डोगरा को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अनीश से माफी भी मांगी, लेकिन अनीश इससे संतुष्ट नहीं हुए। मैच के दौरान एक और विवाद तब हुआ जब कर्नाटक के तेज गेंदबाज विजयकुमार विशक और वधावन एक रन लेने के दौरान टकरा गए और फिर आपस में भिड़ गए।


अंपायर और टीम के साथियों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया। लेकिन इस सबके बावजूद, जम्मू-कश्मीर ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। उन्होंने पहले दिन की मजबूत शुरुआत को आगे बढ़ाते हुए 350 रन का आंकड़ा पार कर लिया है और अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]