Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुझे सिंपैथी नहीं चाहिए...', Rajpal Yadav ने सलमान खान-अजय देवगन से मिली मदद को लेकर तोड़ी चुप्पी

मुझे सिंपैथी नहीं चाहिए...', Rajpal Yadav ने सलमान खान-अजय देवगन से मिली मदद को लेकर तोड़ी चुप्पी



Rajpal Yadav Debt Case: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव की सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारों ने मदद की। अब एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। ...और पढ़ें




राजपाल यादव ने मदद करने वालों को क्या कहा। फोटो क्रेडिट- एक्स


राजपाल यादव को मिल गई है अंतरिम जमानत


जमानत से पहले राजपाल ने चुकाई ढाई करोड़ की रकम


बॉलीवुड सेलेब्स ने की राजपाल यादव की मदद


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव को 9 करोड़ कर्ज मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत मिली। जब एक्टर ने एक दशक पुराने चेक बाउंस केस में सरेंडर किया था, तब उनकी मदद के लिए कई बड़े सेलिब्रिटीज आगे आए।


राजपाल यादव की मुसीबत में फिल्मी सितारों ने उनका हाथ थामा। ऐसी चर्चा थी कि सलमान खान (Salman Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कई सेलिब्रिटीज ने राजपाल यादव की मदद की। कुछ फिल्ममेकर्स ने उन्हें फिल्में ऑफर भी कीं।
राजपाल यादव ने काम मिलने पर कही ये बात

अब जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट के बारे में कहा-


यह मामला पहली बार 2012 में मीडिया में आया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था, ‘राजपाल यादव एक फ्रॉड हैं।’ तब से मुझे हर साल कम से कम 10 फिल्में मिली हैं। अगर मैं फ्रॉड होता तो कोई मेरे साथ काम क्यों करता? इंडस्ट्री को यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि वे मेरे साथ हैं, मुझे विश्वास है कि हर कोई मेरे साथ है।






मदद करने वाले सेलेब्स का नहीं लिया नाम

राजपाल यादव ने इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों का नाम लेने से इनकार किया जिन्होंने उनकी मदद की। उन्होंने आगे कहा-


मैं सभी मदद की इज्जत करता हूं, लेकिन मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए।
क्या है मामला?

साल 2010 में राजपाल यादव ने डायरेक्टोरियल डेब्यू 'अता पता लापता' मूवी के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। हालांकि, फिल्म की असफलता के बाद वह यह लोन नहीं चुका पाए। यह लोन ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये हो गया।

कई बार चेक बाउंस हुआ, कोर्ट में केस गया और फिर 5 फरवरी 2026 को राजपाल ने खुद को सरेंडर कर दिया। ढाई करोड़ रुपये जमा करने के बाद राजपाल को अंतरिम जमानत मिल गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]