जेल की सलाखों में खुला Rajpal Yadav की 'किस्मत' का ताला; तिहाड़ में बंद 'छोटा डॉन' को मिली करोड़ों की डील!

Rajpal Yadav Debt Case Live Updates: अभिनेता राजपाल यादव को लेकर उम्मीद है कि आज वो जेल से रिहा हो सकते हैं। इसी बीच इंड्स्ट्री से भी लोग उनकी मदद के ...और पढ़ें

राजपाल यादव को जेल के अंदर ही मिला 'नया प्रोजेक्ट'!
ऐड फिल्म में नजर आएंगे राजपाल यादव?
जेल में बंद राजपाल को बाहर मिल रहा काम
कई लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता राजपाल यादव की जिंदगी इस वक्त कठिन दौर से गुजर रही है। उनके परिवार पर इस वक्त क्या बीत रही है, इसके बारे में सिर्फ वही जानते हैं। राजपाल यादव चेक बाउंस मामले और 9 करोड़ के कर्ज के चलते जेल तक पहुंच गए हैं।
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए भी सितारे आगे आ रहे हैं और अब लीजिए जेल में बंद राजपाल को बॉलीवुड में काम मिलना भी शुरू हो गया है और एक नए तरीके से कॉमेडी किंग की मदद की जा रही है।
जेल में बंद राजपाल, काम से होंगे मालामाल?
दरअसल अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने हाल ही में राजपाल यादव (Rajpal yadav) के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट के मुताबिक उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी लोग आकर के उनकी मदद करें। इसके अलावा सोनू सूद ने भी अभिनेता की मदद की।

इसी बीच अब राजपाल को एक ऐड फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। हां, सुनने में ये अजीब जरूर लगे लेकिन सच यही है कि एक तरफ जहां राजपाल यादव जेल में बंद हैं तो दूसरी ओर उन्हें एक कंपनी ने उन्हें ऐड फिल्म में साइन करने का वादा तक कर दिया है।
सोनू सूद के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक ब्यूटी सर्विसेस कंपनी के CEO मयंक आर्य ने सोनू सूद के सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा है कि, वो उनकी एक एड फिल्म का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा उनकी टीम ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
आज जेल से रिहा हो जाएंगे राजपाल?
आपको बता दें कि राजपाल यादव फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ (Rajpal Yadav Jail) जेल में बंद हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि राजपाल यादव आज जेल से बाहर आ जाएंगे। कुछ ही देर में सुनवाई होने जा रही है और ये माना जा रहा है कि आज राजपाल को जेल से बेल मिल सकती है। वहीं बॉलीवुड से भी लगातार राजपाल यादव को सपोर्ट मिल रहा है।
9 करोड़ कर्ज के मामले में राजपाल (Rajpal Yadav Debt) को सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, मीका सिंह, गुरू रंधावा, सोनू सूद समेत कई स्टार्स ने मदद की पेशकश की है। इसके अलावा कई और सितारे भी हैं जो मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :