Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav ने पैप्स के सामने किया उछल-कूद, Akshay Kumar के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर

जेल से बाहर आते ही Rajpal Yadav ने पैप्स के सामने किया उछल-कूद, Akshay Kumar के साथ दो फिल्मों में आएंगे नजर


Rajpal Yadav Debt Case: चेक बाउंस केस में जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुए। इस दौरान उन्हें मस्ती करते हुए देखा गया। ...और पढ़ें





 राजपाल यादव (Rajpal Yadav) 9 करोड़ कर्ज मामले में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब राजपाल जेल से बाहर हो गए हैं और पहली बार उन्हें पब्लिकली स्पॉट किया गया।

तिहाड़ जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए थे और उसके बाद वह इंटरव्यूज के जरिए चेक बाउंस केस और सेलेब्स से मिली मदद के बारे में अपना रिएक्शन दे रहे थे।

पैप्स के सामने राजपाल की उछल-कूद

अब जेल से निकलने के बाद पहली बार राजपाल यादव पहली बार मुंबई में स्पॉट हुए। पैप्स के सामने उन्हें मस्ती करते हुए देखा गया। शुक्रवार को वह मुंबई में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए। इवेंट में जाने से पहले अभिनेता ने पैप्स के साथ मस्ती की और 'भूल भुलैया' (Bhool Bhulaiyaa) में अपना आइकॉनिक सीन रीक्रिएट किया।
अपनी वैनिटी से निकलते ही मस्ती के मूड में राजपाल यादव ने पहले पैप्स के सामने उछल-कूद किया और फिर 'भूल भुलैया' में 'छोटा पंडित' के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है राजपाल यादव का चेक बाउंस केस?

राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन दिया था जिसे न चुका पाने के चलते उन पर केस हुआ था। 5 करोड़ ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये हो गया। फरवरी के पहले वीक में ही पैसे न चुका पाने के लिए उन्होंने खुद को सरेंडर कर दिया था। मगर 10 दिन बाद उन्हें जमानत मिल गई।


राजपाल यादव की आगामी फिल्में

राजपाल यादव के पास फिल्मों और सीरीज की कमी नहीं है। ऐसी चर्चा है कि सोनू सूद से लेकर अजय देवगन तक ने उनकी मदद के लिए फिल्म ऑफर की है। फिलहाल, वह अक्षय कुमार के साथ दो फिल्में कर रहे हैं जिसमें से एक भूत बंगला (Bhoot Bangla) है। इसके अलावा वह 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आ सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]