Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रही है O Romeo, रिलीज से एक दिन पहले Shahid Kapoor की मूवी ने मेकर्स को किया मालामाल

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आ रही है O Romeo, रिलीज से एक दिन पहले Shahid Kapoor की मूवी ने मेकर्स को किया मालामाल


O Romeo Advance Booking Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के धांसू ट्रेलर के बाद अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी चल रही है। मूवी ने र ...और पढ़ें





ओ रोमियो एडवांस बुकिंग कलेक्शन/ फोटो- Instagram

रिलीज से पहले 'ओ रोमियो' की हुई सॉलिड कमाई


पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है शाहिद की फिल्म


ओ रोमियो को लेकर दर्शकों में है काफी क्रेज


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के बाद अब जल्द ही सिनेमाघरों में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' दस्तक देने जा रही है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता बिल्कुल ही नए और अलग किरदार में दिखाई देंगे।


इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 फरवरी 2026 को देशभर में शुरू हुई थी। 'ओ रोमियो' के ट्रेलर रिलीज के वक्त फैंस में जो क्रेज था, वह एडवांस बुकिंग में भी देखने को मिला। महज 2 दिन के अंदर ही फिल्म की अच्छी-खासी टिकट बिक्री हुई है और रिलीज से पहले ही 'ओ रोमियो' (O Romeo) ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है।

'ओ रोमियो' के अब तक बिक चुके हैं इतने टिकट

सैकनलिक डॉट कॉम के डेटा के मुताबिक, शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर की मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' की 2 दिन में टोटल 50,361 के आसपास टिकट बिक्री हो चुकी है। इस फिल्म को अभी तक टोटल 8,365 शोज मिले हैं।


50 हजार से ज्यादा की हुई टिकट बिक्री से फिल्म का अभी तक का एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन 1.18 करोड़ तक पहुंच चुका है। यह आंकड़ा अभी तक का है। शाहिद कपूर की ओ रोमियो के पास अभी तक रात तक का समय बाकी है और यह भी हो सकता है कि टिकट बिक्री से रिलीज से पहले मूवी 2 करोड़ का आंकड़ा छू जाए। 'ओ रोमियो' पहले दिन 10 से 15 करोड़ की ओपनिंग लेगी, यह उम्मीद जताई जा रही है।






इस गैंगस्टर की भूमिका में दिखेंगे शाहिद कपूर

'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर 'उस्तरा' के किरदार में दिखाई देंगे, जो 1980 से 90 के दशक के एक खौफनाक गैंगस्टर 'हुसैन शेख' उर्फ 'हुसैन उस्तरा' के किरदार से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में शाहिद एक कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं, जिन्हें अपने बदन पर टैटूज और गुस्से वाले अंदाज के लिए जाना जाता है।




विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की यह चौथी फिल्म साथ में है। इससे पहले उन्होंने 'कमीने', 'रंगून' और 'हैदर' में साथ काम किया है, जिनमें से दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले रिलीज होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]