Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

युनूस राज में NSA, बांग्लादेश का कद्दावर नेता: कौन हैं खलीलुर रहमान? मिली विदेश मंत्रालय की कमान

युनूस राज में NSA, बांग्लादेश का कद्दावर नेता: कौन हैं खलीलुर रहमान? मिली विदेश मंत्रालय की कमान



बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपनी 49 सदस्यीय कैबिनेट के विभागों का बंटवारा किया। खलीलुर रहमान को विदेश मंत्रालय मिला, जो पहले अंतरिम स ...और पढ़ें







कौन हैं खलीलुर रहमान मिली विदेश मंत्रालय की कमान (फाइल फोटो)


नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने 49 सदस्यीय कैबिनेट का गठन किया।


खलीलुर रहमान को बांग्लादेश का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया गया।


बीएनपी ने 20 साल बाद बांग्लादेश में सत्ता में वापसी की।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। उन्होंने खलीलुर रहमान को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। वह मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रह चुके हैं।


तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ 49 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली थी। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 20 साल बाद देश की सत्ता में वापसी की है।प्रधानमंत्री ने बीएनपी की वरिष्ठ नेता शमा उबैद को विदेश राज्यमंत्री नियुक्त किया है। वह बीएनपी की अंतरराष्ट्रीय मामलों की उपसमिति की सदस्य रह चुकी हैं।
सरकार ने आदेश किया जारी

विभागों के बंटवारे के बाद सरकार ने एक आधिकारिक आदेश जारी किया, जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपने पास रक्षा मंत्रालय समेत तीन विभागों की जिम्मेदारी रखी है। बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को ग्रामीण विकास व सहकारिता मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।


बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य आमीर खासरू महमूद चौधरी को वित्त और योजना मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बीएनपी के संयुक्त महासचिव सलाउद्दीन अहमद को गृह मंत्रालय मिला है। बता दें कि पहली बार प्रधानमंत्री बने 60 वर्षीय तारिक पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं।

12 फरवरी को हुआ था चुनाव

छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार के अपदस्थ होने के बाद 12 फरवरी को पहला आम चुनाव कराया गया था, जिसमें बीएनपी को दो तिहाई सीटों पर जीत मिली।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]