Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Netflix का नया महाराजा बना 'धुरंधर', Most Views के मामले में इन 7 मूवीज के लिए बन गया काल

Netflix का नया महाराजा बना 'धुरंधर', Most Views के मामले में इन 7 मूवीज के लिए बन गया काल


बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी रिलीज में धुरंधर धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। अब रणवीर सिंह की ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म नेटफ्लिक्स पर कई बड़ी म ...और पढ़ें







धुरंधर के आगे नहीं टिकीं ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)


नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जा रही है धुरंधर


मोस्ट व्यूज के मामले में धुरंधर ने किया टॉप


इन फिल्मों से आगे निकली रणवीर सिंह की मूवी


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद बीते 30 जनवरी को फिल्म धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया। थिएटर्स की तरह ओटीटी पर भी रणवीर सिंह स्टारर ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कमाल करती हुई नजर आ रही है।


अब खबर आ रही है कि धुरंधर ने मोस्ट व्यूज के मामले में हिंदी सिनेमा सहित साउथ की बड़ी फिल्मों को पटखनी दे दी है और नंबर-1 फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं कि ओटीटी रिलीज के पहले वीकेंड में धुरंधर को नेटफ्लिक्स पर कितने मिलियन व्यूज हासिल हुए हैं।
नेटफ्लिक्स पर धुरंधर बनी नंबर-1

बहुत कम बार देखा जाता है कि जो मूवी बड़े पर्दे पर सफलता हासिल करती है, ठीक उसी तरह ओटीटी पर भी उसे सक्सेस मिलती है। इस बार धुरंधर के मामले में दोनों ही जगह कामयाबी का परचम लहराता हुआ नजर आ रहा है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ओटीटी रिलीज के फर्स्ट वीकेंड में निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर को नेटफ्लिक्स पर 7.6 मिलियन व्यूज हासिल हुए हैं, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।




नेटफ्लिक्स पर पहले तीन दिनों में किसी भी फिल्म को इससे ज्यादा व्यूज नहीं मिले हैं। इस मामले में अब धुरंधर ने रणबीर कपूर की एनिमल, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा और शाह रुख खान की जवान जैसे मूवीज को पछाड़ दिया है। आंकड़ों आधार पर जिक्र किया जाए तो डिटेल इस प्रकार है-


धुरंधर- 7.6 मिलियन व्यूज (3 दिन)


एनिमल- 6.2 मिलियन व्यूज (3 दिन)


फाइटर- 5.9 मिलियन व्यूज (3 दिन)


पुष्पा 2- 5.8 मिलियन व्यूज (3 दिन)


रेड 2- 5.6 मिलियन व्यूज (3 दिन)


क्रू- 5.4 मिलियन व्यूज (3 दिन)


जवान- 5.2 मिलियन व्यूज (3 दिन)


इडली कड़ाई- 5.2 मिलियन व्यूज (5 दिन)

इस तरह से धुरंधर ने ओटीटी रिलीज को ओपनिंग वीकेंड में नेटफ्लिक्स पर अपना भौकाल टाइट रहा है और एक नया कार्तिमान रच दिया है।
ग्लोबली भी धुरंधर का राज

टुडम के डेटा के आधार पर फिल्म धुरंधर इस वक्त इंटरनेशनल लेवल पर सात देशों में नॉन-इंग्लिश फिल्मों की वीकली ग्लोबल टॉप-10 लिस्ट में शुमार है। रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर को अब तक नेटफ्लिक्स पर 26.1 मिलियन घंटे (Watch Time) मिला है। इसके अलावा गल्फ कंट्रीज के सिनेमाघरों में बैन होने के बावजूद धुरंधर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी नेटफ्लिक्स पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]