Motorola के मुड़ने वाले अल्ट्रा 5G फोन पर 30 हजार का डिस्काउंट, 16GB RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Motorola Razr 60 Ultra 5G की कीमत में भारी कटौती हुई है। लॉन्च कीमत ₹99,999 से घटकर अब यह ₹79,999 में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के साथ कुल ₹30,000 से अधिक ...और पढ़ें

Motorola Razr 60 Ultra 5G पर ₹30,000 से अधिक की छूट।
स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ आता है।
डुअल 50MP कैमरा और 4,700mAh बैटरी जैसे फीचर्स।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई फ्लिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो Motorola Razr 60 Ultra आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में इस डिवाइस की कीमत में भारी कटौती की है। यह हैंडसेट कंपनी ने 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी आप इस फोन को 80,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।
इतना ही नहीं फोन पर सबसे जबरदस्त बैंक और कार्ड ऑफर्स भी मिल रहे हैं जिससे कीमत 70,000 रुपये से भी कम हो जाती है। फोल्डेबल डिवाइस टाइटेनियम-रीइन्फोर्स्ड हिंज के साथ आता है। साथ ही फोन में Snapdragon 8 इलीट प्रोसेसर, Moto AI फीचर्स भी मिलते हैं। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले डील के बारे में जान लेते हैं...
Motorola Razr 60 Ultra 5G पर डिस्काउंट
Motorola Razr 60 Ultra 5G अभी बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ 79,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है, जो इसकी लॉन्च कीमत 99,999 रुपये से सीधे 20,000 रुपये कम है जो इस डील को काफी ज्यादा खास बना रहा है। फोन पर जबरदस्त बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां आप SBI Credit Card Non EMI ऑप्शन के साथ फ्लैट 10 हजार का डिस्काउंट ले सकते हैं।
जबकि HDFC Bank Credit कार्ड EMI ऑप्शन के साथ तो 10,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। यानी फोन पर आप कुल 30 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा Amazon फोन को खरीदने के लिए 2,813 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाला मंथली EMI ऑप्शन भी दे रहा है। इसके अलावा आप अपने पुराने डिवाइस को 35,950 तक की एक्सचेंज वैल्यू पर भी एक्सचेंज कर सकते हैं।
Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला के इस फोन में 6.96-इंच का LTPO pOLED मेन डिस्प्ले मिलता है, ये डिस्प्ले 165 Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिवाइस में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिल रही है और डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक से प्रोटेक्टेड है।
जबकि फोन में बाहर की तरफ 4-इंच का LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट भी 165 Hz है और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जा सकती है। फोन में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है।
Motorola Razr 60 Ultra के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल 50MP सेंसर है जिसमें एक प्राइमरी और एक अल्ट्रावाइड लेंस मिल रहा है। डिवाइस OIS, 2x ऑप्टिकल जूम, 30x AI सुपर जूम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 50MP फ्रंट कैमरा भी ऑफर कर रहा है। इसके अलावा डिवाइस में 4,700mAh बैटरी है जिसके साथ 68W वायर्ड, 30W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :