Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Maruti Dzire के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

Maruti Dzire के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI


Maruti Suzuki की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire को ऑफर किया जाता है। एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर सात साल के लिए हर महीने कितने रु ...और पढ़ें






डिजायर LXI की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 7.08 लाख रुपये


एक लाख डाउन पेमेंट पर 9787 रुपये मासिक EMI


सात साल में कुल 9.22 लाख रुपये का भुगतान


ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में मारुति की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti Dzire को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस सेडान कार के बेस वेरिएंट को अगर खरीदने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की Down Payment देने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Dzire कीमत

Maruti की ओर से Dzire के बेेस वेरिएंट के तौर पर LXI को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस Compact Sedan Car के बेस वेरिएंट को 6.25 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 6.25 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस कार को खरीदने के लिए करीब 45 हजार रुपये आरटीओ, करीब 32 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 7.08 लाख रुपये हो जाती है।
एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Dzire के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.08 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.08 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9787 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.08 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9787 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Dzire के बेस वेरिएंट के लिए करीब 2.13 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 9.22 लाख रुपये देंगे।

किनसे होता है मुकाबला

मारुति की ओर से नई जेनरेशन डिजायर को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Aura, Honda Amaze, Tata Tigor जैसी कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कारों के साथ होता है। इसके अलावा इसे कुछ प्रीमियम हैचबैक कारों और कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी से भी कीमत के मामले में चुनौती मिलती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]