Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बुमराह की यॉर्कर पर चोटिल हुए Ishan Kishan खेलेंगे आज का मैच? बड़ी अपडेट आई सामने

बुमराह की यॉर्कर पर चोटिल हुए Ishan Kishan खेलेंगे आज का मैच? बड़ी अपडेट आई सामने



टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। अभ्यास के दौरान चोटिल हुए ईशान किशन ...और पढ़ें






Ishan Kishan आज नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं?


ईशान किशन क्या खेलेंगे आज का मैच?


ईशान किशन के पैर के आंगूठे पर लगी थी बुमराह की यॉर्कर


प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान किशन हुए इंजर्ड


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, जिसमें अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन की चोट भी शामिल है।


नेट्स में जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर ईशान किशन के पैर के अंगूठे पर लगी थी, जिसके बाद उन्हें काफी दर्द में देखा गया था। ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ईशान किशन आज नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं?
Ishan Kishan आज नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं?

दरअसल, ईशान किशन (Ishan Kishan Injury Update) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि आज नामीबिया (India vs Namibia T20 World Cup 2026) के खिलाफ मैच में ईशान किशन खेलेंगे। यानी कि इससे ये साफ हो गया है कि ईशान किशन की चोट ठीक हो गई और वो मैदान पर फिर गदर मचाने को तैयार हैं।

अभिषेक शर्मा को लेकर भी सस्पेंस

भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को हाल ही में पेट संबंधी बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि, उनकी मैच फिटनेस को लेकर आखिरी फैसला अभी बाकी है।टीम मैनजमैंट ने ये साफ किया है कि उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह मैच से पहले खुद को कैसा महसूस करते हैं।


अमेरिका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अभिषेक अस्वस्थ होने के बावजूद मैच खेलने उतरे थे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर वह आउट हो गए और फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतरे थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग सेशन भी मिस किया। ऐसे में अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है।

भारत की नजरें लगातार दूसरी जीत हासिल करने पर बनी

टीम इंडिया ने अपने विश्व कप 2026 के अभियान का आगाज अमेरिका के खिलाफ मैच से किया था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी, लेकिन सूर्या के अलावा कोई भी बैटर छाप नहीं छोड़ सका था। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले नामीबिया के साथ होने वाला आज का मैच काफी अहम माना जा रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]